किश्वर-सुयश ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, लट्टू हो गए सेलेब्स
किश्वर-सुयश ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, लट्टू हो गए सेलेब्स
Share:

टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि बीते 27 अगस्त को ही किश्वर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वहीं कपल ने अपने बेटे का नाम निर्वैर राय रखा है और कपल शादी के 5 साल बाद माता-पिता बना है तो खूब खुश भी है। अब तक उन्होंने किसी भी पोस्ट में बेटे निर्वैर राय का चेहरा नहीं दिखाया था लेकिन अब उन्होंने चेहरा दिखा दिया है। जी हाँ, कपल ने लगभग 1 महीने बाद बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

जी दरअसल सुयश और किश्वर ने खास अंदाज में लाडले की झलक दिखाई, जो आप देख सकते हैं। किश्वर ने एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है जो बड़ा प्यारा है। इस वीडियो की शुरुआत में एक क्यूट सा टॉय दिखाई देता है वहीं उसके बाद चुटकी बजते ही निर्वैर दिखाई देता हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है जिसपर 'आई लव माई बाबा एंड मामा' लिखा है।

इस वीडियो में निर्वैर खेलते दिख रहे हैं। उसके सिर पर ग्रे कलर की क्यूट पगड़ी है और वह बड़ा प्यारा दिख रहा है। निर्वैर की पहली झलक का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें बधाईयां दी और बच्चे के लिए प्यार भेजा। जी दरअसल एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा- 'माशाअल्लाह।।। सदका।।।बहुत प्यारा है।।।।' वहीं एक्ट्रेस बरखा सेन गुप्ता ने लिखा- 'हे भगवान कितना प्यारा पंपकिन है आशीर्वाद।' इस तरह कई लोगों ने कमेंट्स किये हैं।

किन्नर बन गई बिग बॉस की यह विजेता

NCB ने रखी थी आर्यन और अरबाज के पास चरस, CCTV फुटेज से होगा खुलासा!

ऑनस्क्रीन मां संग लिपलॉक करते दिखे ज़ीशान खान, किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -