सामने आया किश्वर-सुयश के बेटे का नाम, है सबसे अलग
सामने आया किश्वर-सुयश के बेटे का नाम, है सबसे अलग
Share:

टीवी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट बीते दिनों ही माँ बनी है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। किश्वर और उनके पति एक्टर सुयश राय के घर बेटे के जन्म के बाद से जश्न मन रहा है। दोनों इन दिनों अपने पैरंटहुड का खूब एंजॉय कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि किश्वर ने इसी महीने 27 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया है। वहीँ किश्वर जन्माष्टमी के दिन अपने बेटे को लेकर घर आईं और इस दौरान नन्हे मेहमान का घर में जोरदार स्वागत हुआ। अब हाल ही में इस कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

इसी के साथ ही दोनों ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पूरा परिवार घर आए मेहमान को इंट्रोडक्शन देता दिख रहा है। आप देख सकते हैं कपल के पोस्ट से यह साफ़ हो रहा है कि कपल ने अपने बेटे का नाम 'निर्वैर' रखा है। आपको बता दें कि 'निर्वैर' का अर्थ है जिसका कोई दुश्मन नहीं है। आप देख सकते हैं एक वीडियो को शेयर करते हुए सुयश ने लिखा, "हैलो वर्ल्ड।।। मिलिए निर्वैर राय से। मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह सबसे खूबसूरत अहसास है जिसे हमने अनुभव किया है। मैं इसे और भी खास बनाने और आशीर्वाद के लिए आपको लोगों धन्यवाद देना चाहता हूं।"

वहीँ दूसरी तरफ किश्वर ने लिखा, "निर्भाऊ मां का निर्वैर बेटा (निडर मां का बेटा, निर्वैर) हेलो वर्ल्ड।। मिलिए निर्वैर राय से।" इस वीडियो में किश्वर और सुयश बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे इन दोनों के अलावा वीडियो में माता-पिता, भाई-बहन भी निर्वैर को बारी-बारी मिलते हुए दिख रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि किश्वर अपने डॉगी से भी अपने बेटे को मिलवाती हुई दिख रही हैं। वैसे हम आपको यह भी जानकारी दे दें कि किश्वर ने बेटे की ग्रैंड वेलकम की एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और उसमे देखा गया था कि उनका परिवार अपने पोते से मिलने के कितना उत्साहित नजर आया था।

प्रोमो: कपिल के शो में रणबीर की गर्लफ्रेंड को लेकर बहन रिद्धिमा ने खोला बड़ा राज

नाव चालाने लायक हुईं दिल्ली की सड़कें, ब्रिज बने नियाग्रा फॉल, लोग बोले- 'वाह केजरीवाल'

स्वच्छ इंदौर में सहयोग: छुट्टी पर थे सफाईकर्मी तो DM संग विधायकों ने लगाई झाड़ू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -