'हिप हिप हुर्रे' अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट बनी माँ, घर आया नन्हा मेहमान
'हिप हिप हुर्रे' अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट बनी माँ, घर आया नन्हा मेहमान
Share:

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहीं थीं लेकिन अब उनके घर में खुशखबरी आ चुकी है। जी हाँ, वह माँ बन गईं हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। किश्वर लगातार सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही थीं हालाँकि अब किश्वर मां बन गई हैं। हाल ही में अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर पति सुयश राय और न्यूली बॉर्न बेबी संग अपनी फोटो शेयर कीं। आप देख सकते हैं किश्वर ने फोटोज शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है- ''27।08।21 बेबी राय का स्वागत है।!!! लड़का हुआ है। #sukishkababy।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

आप सभी को बता दें कि तस्वीर में सुयश और किश्वर बेबी बॉय संग प्यार जताते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं फोटोज शेयर करने के बाद से कपल को कमेंट्स में हर तरफ से बधाइयां मिलनी शुरू हो चुकी हैं। उन्हें सेलेब्स से लेकर फैंस तक विश कर रहे हैं। आप जानते ही होंगे कि इससे पहले किश्वर लगातार अपने प्रेग्नेंसी फेज के एक्सपीरियंस और मां बनने की एक्साइटमेंट फैंस तक शेयर करती नजर आईं। अब तक उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुईं। सभी तस्वीरों को देखने वाले लोग उनकी तारीफों के पूल बांधते नजर आए। वैसे किश्वर मर्चेंट ने साल 2016 में सुयश राय से शादी की थी और इससे पहले दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।

जी दरअसल किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और डेटिंग के 6 साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। काम के बारे में बात करें तो किश्वर मर्चेंट ने पॉपुलर सीरियल शक्तिमान से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीँ इसके बाद वह हिप हिप हुर्रे, सरहदें, देश में निकला होगा चांद, कसौटी जिंदगी के, पिया का घर, खिचड़ी, प्यार की एक कहानी, अमृत मंथन, मधुबाला और एक हसीना थी जैसे शोज में नजर आईं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लद्दाख को लेकर दिया बड़ा बयान, कही यह बात

सुप्रीम कोर्ट में बोला BCI- हड़ताल में शामिल वकीलों को दण्डित करने के लिए बनाएँगे नियम

इस साल भी फीका रहेगा मुंबई का गणेशोत्सव, BMC ने मात्र 16% पांडाल को दी अनुमति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -