जिसकी है दुनिया दीवानी वो थे इस स्टार के फैन
जिसकी है दुनिया दीवानी वो थे इस स्टार के फैन
Share:

जाने माने मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही जबरदस्त आवाज के भी वो धनी थे। बॉलीवुड में बहुत कम हस्तियां ऐसी होंगी जिन्हें हर क्षेत्र में महारत हासिल हो। किशोर कुमार एक जबरदस्त अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन गायक भी थे। इसके अतिरिक्त किशोर कुमार ने बतौर मेकर-डायरेक्टर, गीतकार, स्क्रिप्ट राइटर भी भूमिका भी बखूबी निभाई। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। बॉलीवुड में कई गायक आए और गए मगर किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। 

'अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थीं इस सुपरस्टार की मां लेकिन हो गई मौत', खुद एक्टर ने शेयर किया VIDEO

किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। धनी परिवार में जन्मे किशोर कुमार का बचपन से एक ही सपना था। किशोर अपने बड़े भाई अशोक कुमार से अधिक रूपये कमाना चाहते थे। उनके पसंदीदा गायक केएल सहगल थे। किशोर हमेशा से उन्हीं की भांति बनना चाहते थेे। किशोर चार भाई-बहनों अशोक कुमार, सती देवी, अनूप कुमार में सबसे छोटे थे। उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 में हुआ था।

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं ये मशहूर एक्टर, पत्नी ने शेयर की 'गुड न्यूज'

मुंबई में रहने के बाद भी किशोर कुमार का मन हमेशा अपने जन्म स्थान खंडवा में रमा रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने बोला था कि 'कौन मूर्ख इस शहर में रहना चाहता है। यहां हर कोई दूसरे का उपयोग करना चाहता है। कोई दोस्त नहीं है। किसी पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। मैं इन सबसे दूर चला जाऊंगा। अपने शहर खंडवा में। इस बदसूरत शहर में भला कौन रहे।' 70 एवं 80 के दशक में किशोर कुमार सबसे महंगे गायक थे। उन्होंने उस समय के सभी बड़े कलाकारों के लिए अपनी आवाज दी। विशेष तौर पर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के लिए उनकी आवाज बेहद पसंद की जाती थी। राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर का बड़ा योगदान माना जाता है।

मनाली में CM जयराम ठाकुर से मिली कंगना रनौत, चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

Video: कियारा-सिद्धार्थ ने ऑफिसियल किया अपना रिश्ता, बाहों में बाहें डाले आए नजर

असल जिंदगी में दिखा भूत तो के करेंगी कैटरीना, खुद खोला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -