बचपन में फटे बांस जैसी थी किशोर कुमार की आवाज, फिर इस तरह बदली आवाज
बचपन में फटे बांस जैसी थी किशोर कुमार की आवाज, फिर इस तरह बदली आवाज
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर दिग्गज सुपरस्टार किशोर कुमार एक ऐसा नाम है जिसकी परिभाषा का कोई अंत नहीं है। फिर भी हम सीमित शब्दों में बताए तो वे अभिनेता, गायक, निर्देशक, प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्टर तथा सबसे बढ़कर एक कमाल के शख्स थे।किशोर ने फिल्म जगत को ऐसे बेहतरीन गानें दिए जिन्हें आज भी लोगों ने दिलों में बसाया हुआ है। किशोर कुमार ने अपनी आवाज से कई सितारों को सुपरस्टार बनाया। 

वही दुर्भाग्य की बात है कि अशोक का आज जन्मदिन है तथा उनके भाई किशोर कुमार की पुण्यतिथि भी है। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 1987 को उनकी मौत हुई थी। किशोर कुमार ने कभी भी गाने की कोई ट्रेनिंग नहीं ली, तब भी वे इंडस्ट्री के शीर्ष गायकों में गिने जाते हैं। किशोर के बडे़ भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में एक बताया था कि बचपन में किशोर की आवाज फटे बांस जैसी थी, मगर एक बार उनका पांव सब्जी काटने वाली दराती से कट गया था। चिकित्सकों ने उंगली का तो उपचार कर दिया मगर किशोर का दर्द नहीं गया। वो कई दिनों तक दर्द कि वजह से जोर-जोर चिल्लाते रहते थे। इस घटना के कारण उनका ऐसा रियाज हुआ कि उनकी आवाज ही बदल गई। किशोर की यह नई आवाज उस दुर्घटना की देन थी। 

वही किशोर ने अपने फिल्मी करियर में 600 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बंगला, मराठी, असामी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी तथा उड़िया फिल्मों में भी अपनी दिलकश आवाज के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर किया. किशोर कुमार ने कई एक्टर्स को अपनी आवाज दी, मगर कुछ अवसरों पर मोहम्मद रफी ने उनके लिए गीत गाए थे। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि मोहम्मद रफी, किशोर कुमार के लिए गाए गीतों के बदले केवल एक रुपया पारिश्रमिक लिया करते थे।

सनी लियोनी ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीर देख उड़े फैंस के होश

कविता शेयर कर बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने किया शाहरुख खान का सपोर्ट

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी ये मशहूर एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -