आज वाराणसी में होगी प्रियंका गांधी की 'किसान न्याय रैली'
आज वाराणसी में होगी प्रियंका गांधी की 'किसान न्याय रैली'
Share:

नई दिल्ली: रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कांग्रेस की न्याय रैली ऐसे समय हो रही है, जब लखीमपुर खीरी कांड का मसला चर्चाओं में है। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी किसान न्याय रैली में अन्नदाताओं से संबंधित मसले पर उत्तर प्रदेश औऱ केंद्र की सरकार को घेरेंगी। साथ ही लखीमपुर खीरी केस को लेकर भी अन्नदाताओं से संबंधित दिक्कतों पर अपनी बात रखेंगी। 

वही प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी कांड के पश्चात् सबसे पहले वहां जाने वाली नेताओं में थीं। हालांकि उन्हें लखीमपुर खीरी के पहले ही सीतापुर जिले के हरगांव में अरेस्ट कर लिया गया था। प्रियंका गांधी वहां लगभग 2 दिन हिरासत में रही थीं। तत्पश्चात, प्रियंका एवं राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवारों से भेंट की। 

इसके साथ ही बनारस में जगतपुर डिग्री कॉलेज में प्रियंका गांधी अपनी रैली से पूर्व बाबतपुर हवाईअड्डे से तकरीबन 30 किलोमीटर सड़क मार्ग से परिक्रमा कर रैली स्थल पर पहुंचेंगी। इस के चलते वह बनारस के 6 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी। इसमें पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से आरम्भ कर शिवपुर उत्तरी दक्षिणी कैंट होते हुए फिर रोहनिया पहुंचेंगी। इस के चलते वह बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन करेंगी। फिर दुर्गाकुंड क्षेत्र में मां दुर्गा का दर्शन तथा फिर रैली स्थल पर जाएंगी। इस के चलते मार्ग में जगह-जगह प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारी भी है।

आज शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे, फूलों से सजा गुरुघर 

दो दिन बाद अन्धकार में डूब जाएगी दिल्ली ! मात्र एक दिन का कोयला शेष

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -