महिलाओं के प्रति डोमेस्टिक वॉयलेंस पर कीर्ति कुल्हारी ने रखी अपनी राय
महिलाओं के प्रति डोमेस्टिक वॉयलेंस पर कीर्ति कुल्हारी ने रखी अपनी राय
Share:

बॉलीवुड में इन दिनों अपने कदम जमा रहीं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी को आज कई लोग पसंद करते हैं। वह अब तक कई वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकीं हैं और उन्होंने बहुत सी सोशल इशूज पर बनी फिल्मों में काम भी किया है। अब हाल ही में वे पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में नजर आईं। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में वह घरेलू ह‍ि‍ंसा की शिकार महिला का किरदार निभा चुकीं हैं। ऐसे में अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह महिलाओं के प्रति डोमेस्टिक वॉयलेंस पर गहनता से बात करती दिखाई दे रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

वैसे इसी मुद्दे पर बनी वेब सीरीज में उन्होंने काम भी किया है और इसी वजह से वह घरेलू ह‍िंसा को लेकर काफी मुखर दिखाई दे रहीं हैं। आप सुन सकते हैं इस वीडियो में वह बता रहीं हैं कि कैसे लॉकडाउन फेज में महिलाओं का सेफ रहना एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि- 'एक महिला को अपनी सुरक्षा के लिए किसी मांग करने की जरूरत नहीं पड़ती मगर हालात ही ऐसे बन गए हैं कि उसे ऐसा करना पड़ रहा है। कोविड-19 पैन्डेमिक के बाद महिलाओं और लड़कियों के साथ घरेलू हिंसा और बढ़ी है। अब समय आ गया है कि हम एक बार फिर से अपने कल को बेहतर बनाने की ओर कदम बढ़ाएं। आइए हम महिलाओं के प्रति हिंसा को लेकर इतने जागरुक हो जाएं कि ये सभी के लिए एक फिक्र का सबब बन जाए।'

वैसे काम के बारे में बात करें तो आप जल्द ही उन्हें गर्ल ऑन द ट्रेन नाम की एक फिल्म में देखने वाले हैं जिसमे वह परिणीति चोपड़ा संग नजर आएंगी। वैसे इस फिल्म का निर्देशन रिभु देशगुप्ता ने किया है और फिल्म में परिणीति चोपड़ा ही लीड में हैं।

फेरांडो ने कहा, उनकी टीम केरला ब्लास्टर्स एफसी से है बेहतर

असम में बोले अंत शाह- 'सेमीफाइनल की तरह ही फाइनल मैच भी जीतना है'

क्या आप भी अपना करियर चेंज करना चाहते है तो जानें ये खास बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -