पति से अलग होने पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी- 'परिवार टूट जाते हैं'
पति से अलग होने पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी- 'परिवार टूट जाते हैं'
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने बीते अप्रैल के महीने में अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया था। जी दरसल बीते अप्रैल के महीने में उन्होंने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला किया था। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था। शादी के पांच साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। ऐसे में अब कीर्ति कुल्हारी ने बताया है कि अपनी शादी से बाहर निकलना कोई आसान फैसला नहीं था, यह कुछ ऐसा था जो उन्हें बस करना था। अभिनेत्री इस समय बेहतर स्पेस में हैं लेकिन उनका मानना है कि शादी खत्म करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'यह ऐसा फैसला था जो किसी के साथ रहने के फैसले से कहीं ज्यादा कठिन था। एक साथ सब जुड़ते हैं, परिवार और उनकी खुशियां, आइडिया ऑफ लव का जश्न मनाया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ आप उस चीज को तोड़ रहे होते हैं, जिसे आपने मिलकर बनाया है। परिवार टूट जाते हैं। यह बहुत कठिन फैसला होता है लेकिन मैंने सोचा कि अगर एक साथ आना मेरी चॉइस थी तो साथ नहीं रहने का फैसला भी मुझे ही लेना होगा। इन सब में समय लगता है और कुछ चीजों को आपको अपनी जिंदगी से जाने देना जरूरी होता है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, ''मैं इस फैसले के परिणाम के लिए भी तैयार थी। ऐसे फैसले जो आपको प्रभावित करते हैं, और आपको अलग-अलग समय पर तोड़ते भी हैं लेकिन दिन के आखिर में आपको खुद को याद दिलाना होगा कि आपने सही काम किया और आपने वही किया जो आपको करना था।'' आप सभी को बता दें कि 1 अप्रैल 2021 को कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। अपने इस पोस्ट में कीर्ति कुल्हारी ने लिखा था, 'यह साधारण नोट सभी लोगों को यह जानकारी देने के लिए हैं कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला किया है। कागजों पर नहीं, बल्‍क‍ि जिंदगी में। एक ऐसा निर्णय जो किसी के साथ रहने के फैसले से भी ज्‍यादा मुश्‍क‍िल है। ऐसा इसलिए कि जब आप साथ आने का फैसला लेते हैं तो हर वो लोग इसका जश्‍न मनाते हैं, जो आपसे प्‍यार करते हैं और आपकी चिंता करते हैं।'

इसके अलावा कीर्ति कुल्हारी ने यह भी लिखा था, 'किसी के साथ नहीं होने का निर्णय उन सभी लोगों को दर्द और चोट पहुंचाता है। यह आसान नहीं है। यह वाकई आसान नहीं है, लेकिन जो है वो यही है। यह उन सभी के लिए है जो वास्तव में हमारी परवाह करते हैं। मैं ठीक हूं और मुझे आशा है कि जीवन में हर कोई जो मेरे लिए मायने रखता है, वह भी ठीक हैं। वह आगे इस पर कोई बात नहीं करेंगी और न ही करना चाहेंगी। हमेशा आगे बढ़ती रहेंगी।'

CoWIN ने लॉन्च किया नया फीचर, मिलेंगे ये फायदे

WTC Final: साउथैम्पटन से आई खुशखबरी, पहला दिन बारिश में धुलने के बाद आज होगा टॉस

मिल्खा सिंह के निधन पर इन बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -