हरियाणा में भाजपा से किरण खेर कर रही लीड, पंजाब में कांग्रेस आगे
हरियाणा में भाजपा से किरण खेर कर रही लीड, पंजाब में कांग्रेस आगे
Share:

चुनावी नतीजों केअभी तक रुझानों में पंजाब में भाजपा एक और कांग्रेस चार सीट पर आगे. दोनों में कांटे की टक्कर बनी हुई है. देखा जा रहा है हरियाणा में दस का दम बरकरार है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले राउंड में पंजाब के पटियाला में कांग्रेस की परनीत कौर 4685 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. आप के धर्मवीर गांधी के 1400 वोट, और शिअद-अकाली दल के सुरजीत सिंह रखड़ा को 2326 वोट मिले. 

हरियाणा के करनाल में पहले राउंड में भाजपा के संजय भाटिया 3347 वोटों से आगे चल रहे हैं. सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं. चंडीगढ़ में भाजपा की किरण खेर आगे चल रही हैं. खडूर साहिब में कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा 2801 वोटों आगे चल रहे हैं. गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल पीछे चल रहे हैं. आनंदपुर साहिब से अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा 7156 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के मनीष तिवारी को 5920 वोट मिली. अंबाला में भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया आगे चल रहे हैं. बठिंडा में कांग्रेस के राजा वड़िंग आगे चल रहे हैं. अकाली दल की हरसिमरत कौर पीछे चल रही हैं. संगरूर में आप के भगवंत मान आगे चल रहे हैं.

इसके अलावा 9 बजकर 36 मिनट तक की अपडेट जाने
हरियाणा में भाजपा को बढ़त, दस में से नौ सीटों पर आगे
अंबाला सीट पर भाजपा के रतनलाल कटारिया 3030 वोट से आगे
फरीदाबाद सीट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 14177 वोट से आगे
गुरुग्राम सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत 19102 वोट से आगे
करनाल सीट पर भाजपा के संजय भाटिया 41696 वोट से आगे
सिरसा सीट पर भाजपा की सुनीता दुग्गल 7776 वोट से आगे
हिसार से भाजपा के बृजेन्द्र सिंह 12634 वोट से आगे
सोनीपत से भाजपा के रमेश कौशिक 9469 वोट से आगे
भिवानी से भाजपा के धर्मबीर सिंह 22636 वोट से आगे
रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा 1743 वोट से आगे
कुरुक्षेत्र में भाजपा के नायब सैनी 20614 वोट से आगे

मोदी सरकार बनते देख शेयर बाजार ने भी पकड़ी रफ़्तार

Election Results 2019: रुझानों में एक बार फिर आएगी मोदी सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -