पंजाबी फिल्मों से किरण खेर ने की थी करियर की शुरुआत, राजनीति में भी जमा लिए कदम
पंजाबी फिल्मों से किरण खेर ने की थी करियर की शुरुआत, राजनीति में भी जमा लिए कदम
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस, टीवी शोज की जज और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का आज जन्मदिन है। किरण बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी है और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आप सभी ने अब तक किरण खेर को कई सुपरहिट फिल्मों में देखा होगा। आज के समय में वह केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीति का भी जाना पहचाना नाम बन चुकीं है। आप सही को बता दें कि किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। उनके जन्म के बाद ही उनका परिवार चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गया।

इस समय किरण अपने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर के साथ रहती हैं। आपको बता दें कि सिकंदर खेर उनके पहले पति का बेटा है। जी दरअसल अनुपम खेर से पहले किरण का विवाह एक उद्योगपति के साथ हुआ था और उन्ही से बेटे सिकंदर का जन्म हुआ था। किरण खेर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। साल 1983 में पंजाबी फिल्म आसरा प्यार दा में वह पहली बार नजर आईं थी। किरण को बॉलीवुड में पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या की माँ का रोल निभाया था और इसमें उन्होंने पूरी तरह से जान डाल दी थी।

इस फिल्म के बाद वह ओम शांति ओम, अपने, कभी अलविदा ना कहना, रंग दे बसंती, फ़ना, हम तुम, वीर जारा, मैं हूं ना, दोस्ताना,राजनीति जैसी फिल्मों में नजर आईं। वैसे आज के समय में किरण खेर कई सामाजिक कार्यों से भी जुडी रहती है। आपको बता दें कि वह 2009 में बीजेपी यानि की भारतीय जनता पार्टी से जुडी थी और साल 2014 में वे भारतीय जनता पार्टी से ही चंडीगढ़ की सांसद चुनी गयी। किरण ने अपने नाम कई अवार्ड्स किये हैं। वैसे किरण इन दिनों कैंसर से जूझ रहीं हैं और उनके पति और बेटे उनका ख्याल रख रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने शेयर की शानदार पोस्ट, सुशांत के फैंस के लिए दिया ये खास मैसेज

बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के बीच इस एसएमएस ने उड़ाए लोगों के होश, जानिए क्या है पूरा सच

दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की मौके पर हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -