पाकिस्तान-बांग्लादेश से होती है भारत में घुसपैठ
पाकिस्तान-बांग्लादेश से होती है भारत में घुसपैठ
Share:

अल्मोड़ा : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भारत की सुरक्षा के मसले पर कहा कि भारत में घुसपैठ का प्रमुख मार्ग बांग्लादेश और पाकिस्तान है। चीन से भारत में घुसपैठ नहीं होती है लेकिन जल्द ही सरकार घुसपैठ रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा अल्मोड़ा पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की।

भेंट करने वाले कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री रिजिजू को कुमाउं का रंगवाली पिछौड़ा भेंट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत के फौजी देश की रक्षा में सतत जुटे रहते हें। भारत की सीमाओं की सुरक्षा उनके जिम्मे है। सीमा पर जो रहा है वह भी इस देश का नागरिक है।

मगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह की टिप्पणी की थी उस तरह की टिप्पणी पर कुछ भी कहकर जवानों का हौंसला गिराना नहीं चाहते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सीमा क्षेत्र से जो पलायन हो रहा है उसे रोकना होगा और सड़क मेडिकल अन्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाना होंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -