गिरफ्तार हुआ आर्यन खान केस का मुख्य गवाह किरण गोसावी, जानिए पूरा मामला
गिरफ्तार हुआ आर्यन खान केस का मुख्य गवाह किरण गोसावी, जानिए पूरा मामला
Share:

पुणे: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विवादित गवाह किरण गोसावी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल किरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के तहत खुद पुणे पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। किरण गोसावी पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और उसी में से एक मामले में पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

पुणे पुलिस का कहना है किरण गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत किरण गोसावी के खिलाफ पुणे के फरसखाना थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। यह मामला साल 2018 का है और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस का कहना है वह कई दिनों से फरार चल रहा था। पुणे पुलिस का कहना है उन्होंने किरण गोसावी को पकड़ने के लिए दो टीम यूपी भी भेजी थीं। पुलिस का कहना है साल 2018 में किरण गोसावी और शेरबानो कुरैशी ने पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस तरह झांसे में लेकर युवक से किरण गोसावी ने 3 लाख रुपये ठग लिए थे।

वहीं इस मामले में पुणे पुलिस ने शेरबानो कुरैशी को मुंबई से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और अब गोसावी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको हम यह भी बता दें कि किरण गोसावी वही व्यक्ति है जो आर्यन खान के साथ सेल्फी लेकर चर्चा में आया था। किरण गोसावी आर्यन केस में NCB का गवाह भी है।

आज भी नहीं मिली आर्यन खान को बेल, कल होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करके बुरे फंसे समीर वानखेड़े, अब उनके खिलाफ ही शुरू हुई NCB की जाँच

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में ताकत बनाने का किया आह्वान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -