किन्नर मर्डर केस का हुआ खुलासा, सच जानकर पुलिस के भी खड़े हो गए रोंगटे
किन्नर मर्डर केस का हुआ खुलासा, सच जानकर पुलिस के भी खड़े हो गए रोंगटे
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक किन्नर की संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझ गई है। इस मौत के पीछे का राज जानकर हर कोई दंग रह गया है। इस मौत के कारण कोई और नहीं बल्कि किन्नर उषा रानी का प्रेमी ही निकला। साथ ही अवैध संबंधों की एक ऐसी कहानी भी सामने आई, जिसे जानकर पुलिस भी एक्शन में आ गई।

दरअसल, बीते वर्ष 20 दिसंबर को पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में आने वाले सादिकपुर मछुआ टोली क्षेत्र में किन्नर उषा रानी की संदेहास्पद मौत हो गई थी। तत्पश्चात पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अपराधी को भी अरेस्ट कर लिया है।

वही किन्नर उषा रानी से सुपौल के रहने वाले नवीन कुमार उर्फ आशुतोष का अवैध संबंध था। दोनों साथ रहते थे। किन्नर उषा रानी नवीन कुमार के प्यार में पागल थी। दोनों साथ-साथ पूरा दिन तथा रात रहते थे। नवीन कुमार ने 20 दिसंबर को भी उषा रानी से शारीरिक संबंध बनाए तथा तत्पश्चात, उषा को ड्रग्स का ओवरडोज दे दिया। जिसके कारण उषा रानी की मौत हो गई। लेकिन नवीन कुमार को उषा रानी की मौत का ज़रा भी दुःख नहीं हुआ। नवीन ने उषा के गहनों तथा रुपयों पर हाथ साफ किया तथा वहां से भाग गया। पुलिस ने लंबी तहकीकात के पश्चात् अपराधी नवीन कुमार को विस्कोमान कॉलोनी क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार नवीन अपराधी प्रवृति का था। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस तथा दो मैगजीन जब्त की है। साथ उसके कब्जे से 82 ग्राम स्मैक भी मिली है। 

केरल: RSS कार्यकर्ता की हत्या मामले में 10 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भी धराया

फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से बदमाशों ने की लूटपाट, बचाव में आए शख्स को उतारा मौत के घाट

'गरीब परिवार से बच्चे खरीदते, निःसंतान लोगों को मोटी रकम लेकर बेच देते..', दिल्ली से 4 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -