वैलेंटाइन वीक पर किंग खान के फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, आज रिलीज हो रही ये फिल्म
वैलेंटाइन वीक पर किंग खान के फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, आज रिलीज हो रही ये फिल्म
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मूवी 'पठान' से फैंस का जमकर मनोरंजन करते हुए दिखाई दे रहे है। इसी दौरान शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी भी सामने आई है। बता दें कि  शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। इस तरह से वैलेंटाइन वीक में शाहरुख खान के फैंस को बड़ा तोहफा भी मिल चुका है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म 'दिलवाले दु्ल्हनिया ले जाएंगे' कब और कितने दिनों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। 

10 फरवरी से एक सप्ताह के लिए रिलीज की जाएगी फिल्म: खबरों का कहना है कि शाहरुख खान और काजोल की मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मूवी को रिलीज करने की जानकारी सभी को दे दी है। मेकर्स ने ये भी कहा है कि फिल्म 10 फरवरी यानी आज रिलीज की जाएगी और अगले एक सप्ताह तक सिनेमाघरों में लगी रहने वाली है।

इतना ही नहीं शाहरुख खान और काजोल की मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' वर्ष 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज भी की जा चुकी थी। इस फिल्म को बहुत अधिक पसंद भी किया गया था। खबरों की माने तो मुंबई के मराठा मंदिर में ये फिल्म पिछले 28 वर्ष से लगातार दिखाई जा रही है।

आखिर किस वजह से 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' की ओटीटी रिलीज में हो रही देरी

कार्तिक आर्यन ने 'कैरेक्टर ढीला' से जीता फैंस का दिल

'मिस्टर अंधकार राज भास्कर आपका हैं...', साउथ सुपरस्टार पर भड़का विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -