Video : ये है King Khan का सबसे अनोखा Fan
Share:

किंग खान नाम तो सुना ही होगा आपने। बॉलीवुड की जानी -मानी हस्ती है शाहरुख़ खान। इनका दीवाना कौन नहीं होगा। इस अभिनेता के लाखों फैन्स दुनियाभर में मौजूद है। कोई फैन शाहरुख की सभी फ़िल्में देखता है, तो कोई उनकी तस्वीरों को अपने कमरे की दीवारों पर सजाता है।

लेकिन नवाबों के शहर लखनऊ में शाहरुख का एक ऐसा फैन रहता है, जिसने अपना नाम भी ‘विशाल सिंह’ से ‘विशाहरुख’ रख दिया। विशाहरुख खुद को किंग खान का सबसे बड़ा फैन बताते हैं। वे लखनऊ में एक ‘होम्योपैथी फार्मेसी’ चलाते हैं। आप उनकी एक कार भी देख सकते है यह कार शाहरुख की हर नई फ़िल्म के रिलीज़ होने के दौरान बाहर से बदल जाती है। यहां तक इस शख्स की पत्नी भी शाहरुख की बहुत बड़ी फैन है, यही कारण था ‘विशाहरुख’ उन्हें पसंद आ गए। इस जोड़े के दो बच्चे हैं। लड़के का नाम ‘आर्यन’ है, और लड़की का ‘सिमरन’ . इन्होंने अपने बेटे का नाम शाहरुख खान के बेटे ‘आर्यन’ की तर्ज पर रखा है, और सिमरन SRK की सबसे प्रसिद्ध फ़िल्म DDLJ की किरदार पर।

विशाहरुख और उनकी पत्नी ने अपना हनीमून मुंबई में मनाया था। और उसी दौरान उन्हें किंग खान से मिलने का मौका मिला, वो भी उनके घर ‘मन्नत’ में जाकर। तीन साल बाद भी विशाहरुख के पास सॉफ्ट ड्रींक के वो कैन्स मौजूद हैं जो उन्हें और उनकी पत्नी को ‘मन्नत’ में पीने को दिए गए थे। शाहरुख के प्रति इतने ज़्यादा स्नेह के कारण ही विशाहरुख लखनऊ में प्रसिद्ध हो पाए हैं। यहां तक कि, उनके घर का नाम भी ‘शाहरुख खान पैलेस’ है। इस घर का हर हिस्सा शाहरुख की तस्वीरों से भरा पड़ा है। यहां तक कि छत पर लगे पंखों पर भी शाहरुख की तस्वीरें हैं।

ये शाहरुख के इतने बड़े दीवाने हैं कि उन्होंने किंग खान की तस्वीरों को मंदिर में सजा रखा है. कई बार लोग उनके घर को देखने आते हैं कि आखिर इस घर के भीतर क्या मौजूद है। एक फैन के तौर पर इतना कुछ करना किसी दीवानगी से कम नहीं है। इस घर के टॉप फ्लॉर पर विशाहरुख ने एक ‘मिनी थेटर’ भी बनाया है, जिसमें वो शाहरुख कि फ़िल्में देखते हैं। विशाहरुख अपनी सफ़लता का श्रेय किसी और को नहीं बल्कि किंग खान को ही देते हैं। आप इस दीवाने की कहानी भी देख सकते है।

फैन हुए हैरान, शाहरुख हुए परेशान

शाहरुख़ की रईसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -