क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर हर्षवर्धन राणे तक, इस मशहूर स्टार्स को डेट कर चुकी है किम शर्मा
क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर हर्षवर्धन राणे तक, इस मशहूर स्टार्स को डेट कर चुकी है किम शर्मा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री किम शर्मा (Kim Sharma) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 21 जनवरी 1980 में पैदा हुई किम अपने अभिनय से अधिक अपने अफेयर को लेकर ख़बरों में रहीं। 'मोहब्बते' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली किम को लेकर कहा जाता था कि वो एक सफल एक्ट्रेस बनेंगी। फिल्मों में वो अपना जलवा नहीं बिखेर पाई। आहिस्ता-आहिस्ता किम शर्मा अभिनय से दूर हो गईं। 

आपको बता दे कि किम शर्मा अभी टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) के साथ डेट कर रही हैं। आए दिन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। किम शर्मा अब खुलेआम अपने प्यार को जाहिर करती नजर आती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लिएंडर पेस के साथ उनकी कई तस्वीरें हैं। किम शर्मा महाराष्ट्र के अहमदनगर में पैदा हुई तथा उनका पूरा नाम किम मिशेल शर्मा है। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की। तत्पश्चात, मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके कारण वो यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं ले पाई। उन्होंने बीच में ही पढ़ाई को अलविदा कह दिया। 

किम शर्मा को पहला टेलीविज़न विज्ञापन 'क्‍लोज-अप' टूथपेस्‍ट का मिला। दिल्ली ट्रिप के चलते उन्होंने इसके लिए ऑडिशन दिया तथा फिर सलेक्ट हो गईं। वर्ष 2000 में आदित्‍य चोपड़ा के डायरेक्‍शन में बनी 'मोहब्‍बतें' से किम शर्मा ने बॉलिवुड डेब्‍यू किया। फिल्‍म सुपरहिट रही। तत्पश्चात, ‘तुमसे अच्छा कौन है’में वो दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने कई मूवी की लेकिन पहचान नहीं मिली। किम 'मोहब्बते' फिल्म के चलते ही किसी के प्यार में पड़ गई थी। वो वीजे यूडी यानी युद्ध‍िष्‍ठ‍िर को डेट कर रही थीं। मगर यह रिश्ता अधिक दिन नहीं चला। वर्ष 2003 में दोनों अलग हो गए। मगर वर्ष 2004 में उनका दिल फिर से धड़का। वो धड़कन क्रिकेटर युवराज सिंह के लिए थी। किम और युवराज सिंह 2007 तक साथ रहे। फिर दोनों की राहें अलग हो गईं। युवराज से ब्रेकअप के एक वर्ष पश्चात् 2008 में किम शर्मा स्‍पेनिश आर्टिस्‍ट कार्लोस को दिल दे बैठीं। चर्चा यहां तक थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। मगर 2010 में कार्लोस से किम का ब्रेकअप हो गया तथा उसी वर्ष किम ने अली पुंजानी से शादी कर ली। मगर अली पुंजानी के साथ भी उनका रिश्ता अधिक दिन नहीं चला। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। जनवरी 2017 में ही किम का नाम मेन्‍सवीयर डिजाइनर अर्जुन खन्‍ना से जुड़ा। फैशन डिजाइनर के साथ किम का यह रिश्‍ता सिर्फ एक वर्ष तक चला। फिर इनकी जिंदगी में बॉलिवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे की एंट्री हुई। मगर यहां भी बात ब्रेकअप पर ही खत्म हुई। किम शर्मा एक लंबे वक़्त से फिल्मों से दूर हैं। 

कियारा-सिद्धार्थ की शादी की ख़बरों के बीच ये एक्ट्रेस ने लेने जा रही है सात फेरें, खुद बताई तारीख

गिरफ्तार हुई राखी सावंत, जानिए क्यों?

उर्फी जावेद की जान पर मंडराया खतरा, चित्रा वाघ के बाद करणी सेना ने दी मारने की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -