कोरिया के तानाशाह बोले- सभी देश हमें परमाणु ताकत वाला देश माने
कोरिया के तानाशाह बोले- सभी देश हमें परमाणु ताकत वाला देश माने
Share:

टोक्यो: उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हथियार के किये परीक्षण के बाद भले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उत्तर कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाने की धमकी दी गई हो लेकिन कोरिया के तानाशाह किम जोग उन ने कहा है कि चाहे कोई भी हमे रोके टोके, लेकिन हमें जो करना था, हमने कर लिया है।

जोग का कहना है कि हमारा देश शक्तिशाली है और हम यह चाहते है कि विश्व के अन्य सभी देश हमें परमाणु ताकत वाला देश माने। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने पांचवे परमाणु हथियार का परीक्षण किया है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपत्ति दर्ज कराते हुये कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।

बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने जिस परमाणु हथियार का परीक्षण किया उसकी तीव्रता दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर गिराये गये परमाणु बम से दो गुना अधिक है। इधर परिषद के सुंग किम ने बताया है कि उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है।

किम ने यह भी बताया है कि पहले भी उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, बावजूद इसके उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार का परीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका और जापान मिलकर अब उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के मामले में विचार कर रहे है।

इधर उत्तर कोरिया कके तानाशाह जोग ने कहा है कि हमें किसी से डर नहीं है। यहीं के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा है कि हमारी ताकत को नकारा नहीं जाये बल्कि हमें परमाणु ताकत वाले देश का दर्जा देना चाहिये।

 भूकंप या उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -