नाइजीरिया के जामफारा हमले में 17 लोगों की मौत
नाइजीरिया के जामफारा हमले में 17 लोगों की मौत
Share:

नाइजीरिया में हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे दरअसल जामफारा में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले से 17 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जामफारा के माराडुन में मगामी गांव में हुई। राज्‍य पुलिस के प्रवक्ता ने बताया रविवार को क्षेत्र में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए अधिक संख्या में पुलसिकर्मियों की तैनाती की गई है। इस हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में जामफारा के कार्यकारी गवर्नर सानसुई रिकीजी सहित कई पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पहले भी हो चुकी है घटना 

जानकारी के लिए बता दें की कुछ दिनों पहले ही बंदूकधारियों ने राजधानी अबूजा के मुख्य सड़क पर पूर्व रक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नाइजीरिया की वायुसेना ने इसकी जानकारी दी थी। मृतक एयर चीफ मार्शल एलेक्स साबुंदु बदेह पूर्व राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन की सरकार में रक्षा प्रमुख थे और वह साल 2015 में ही रिटायर हो गए थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में कुछ कहा गया है। बदेह के खिलाफ अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में एक मामला चल रहा था।

पाक आर्मी चीफ ने भी किया प्रधानमंत्री इमरान खान के शांति प्रस्ताव का समर्थन

नए साल पर भी पड़ सकता है शटडाउन का असर

टॉवर पर चढ़ा शख्स बोला मुझे बनाओ पाकिस्तान का प्रधानमंत्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -