किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे
किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे
Share:

मलांग(इंडोनेशिया) : भारत के शानदार और मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मलेशिया के तेक झी सू को करारी हार का सामना कराकर इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रां प्री के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। दुनिया की नौवीं वरीयता हासिल बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने 15वीं वरीयता प्राप्त तेक को क्वार्टर फाइनल में 21-10, 21-5 सीधे सेटों में करारी  शिकस्त प्रदान की। 

सेमीफाइनल में किदांबी श्रीकांत का मैच इंडोनेशिया के जिन्टिग एंथोनी से होगा। श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रां प्री में भारत की ओर से केवल एक चुनौती बचे हैं।

इससे पहले भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिन्धु चीन की बिंगजिओ से 23-21,21-13 से शिकस्त का सामना कर  प्रतिस्पर्धा से बाहर चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -