कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदु की जवानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदु की जवानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Share:

सूरज पे मंगल भारी के पश्चात् सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली आगामी फ़िल्म इंदू की जवानी है, जो 11 दिसम्बर को आ रही है। फ़िल्म का ट्रेलर 23 नवम्बर को इंटरनेट पर रिलीज़ कर दिया गया। इस हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी मूवी में कियारा इंदिरा गुप्ता मतलब इंदू की भूमिका अदा कर रही हैं, जो ग़ाज़ियाबाद की है तथा सिंगल है। इंदू डेटिंग के लिए अच्छा-सा लड़का ढूंढ रही है। सफलता ना प्राप्त होने पर वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती है। लड़के मिलते तो हैं, किन्तु उन्हें शादी से ज्यादा दूसरी चीज़ों में दिलचस्पी होती है, जो इंदू को पसंद नहीं आता। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

वही इस बीच एक लड़का मिलता है, मगर परेशानी तब शुरू होती हैं, जब वो पाकिस्तानी निकलता है। दूसरी तरफ शहर में आतंकवादियों के घुसपैठ करने की भी ख़बर आती है। कियारा आडवाणी ने फ़िल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। फ़िल्म का निर्देशन अबीर सेनगुप्ता ने किया है। मूवी में आदित्य सील मेल लीड में हैं, जबकि मल्लिका दुआ इंदू की दोस्त की भूमिका में नजर आएगी। 

कियारा की अंतिम रिलीज़ लक्ष्मी है, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। इस मूवी में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फीमेल लीड किरदार निभाया था। अक्षय के साथ कियारा की दूसरी फ़िल्म थी। इससे पहले दोनों 2019 की फ़िल्म गुड न्यूज़ में साथ आये थे, किन्तु कियारा अक्षय के साथ पेयर अप नहीं थीं। वही कियारा की सिनेमाघरों में इस वर्ष पहली रिलीज़ होगी। अंग्रेजी मीडियम के एक सांग में उनका स्पेशल एपीयरेंस अवश्य था, जो COVID-19 वायरस पैनडेमिक से पहले इस वर्ष थिएटर्स में रिलीज़ हुई अंतिम फ़िल्म है।

खूबसूरत होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्रीस में सेलिना नहीं बिखेर पाई अपना जलवा

अभिषेक बच्चन ने शेयर किया 'सन्स ऑफ द सॉयल' का पोस्टर

बिहार यूट्यूबर ने अक्षय कुमार के मानहानि मामले पर दी प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -