इस मशहूर अदाकारा की बायोपिक में नजर आना चाहती हैं कियारा आडवाणी
इस मशहूर अदाकारा की बायोपिक में नजर आना चाहती हैं कियारा आडवाणी
Share:

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी नयी फिल्मों में व्यस्त हैं। वैसे बीते दिनों ही उन्होंने बॉलीवुड में सात साल पूरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ वर्चुअल चैट की। इस वर्चुअल चैट में उनके प्रशंसकों ने उनके फिल्मी सफर को लेकर कई प्रश्न पूछे। इस दौरान उन्होंने सभी को जवाब भी दिए। आपको बता दें कि अपने फैंस से बात करने के लिए कियारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा भी लिया। इस दौरान जब एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा की अगर उन्हें किसी की बायोपिक निभाने की भूमिका मिले, तो किसका किरदार निभाना चाहेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

यह सुनकर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ''मैं मधुबाला पर बायोपिक करना पसंद करूंगी। यह मेरा सपना है।'' जल्द ही कियारा साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अन्नियन’ के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। हालाँकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी नहीं पता चल पाया है कि फिल्म में रणवीर के अपोजिट ‘कबीर सिंह’ की प्रीति यानी कि कियारा आडवाणी ही आएंगी। आप सभी जानते ही होंगे कि कियारा को शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से फेम मिला था। इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं।

वह गुड न्यूज फिल्म में एक मस्त मौला किरदार निभा चुकीं हैं। उनका वह किरदार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। वैसे इस फिल्म के बाद वह अक्षय कुमार के अपोडिट फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में दिखाई दी थीं लेकिन इस फिल्म को कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

नेपाल में भारी बारिश के चलते बिहार में बाढ़ का खतरा, 11 जिलों में रेड अलर्ट

रिलीज हुआ 'The Tomorrow War' का ट्रेलर, यहां देखे वीडियो

अपनी प्रेमिका के लिए 'खतरों के खिलाड़ी 11' को बीच में छोड़ेंगे राहुल वैद्य!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -