राज कपूर और दिलीप कुमार की पुश्तैनी हवेली खरीदेगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार
राज कपूर और दिलीप कुमार की पुश्तैनी हवेली खरीदेगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों को खरीदने का निर्णय लिया है। KP सरकार ने यह फैसला बेहद खस्ता हालत में पड़ीं इन ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए किया है, जिन पर ढह जाने का खतरा भी मंडरा रहा है।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुरातत्व विभाग ने दोनों इमारतों की खरीद के लिए उचित राशि आवंटित करने का फैसला लिया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों अभिनेताओं के पुश्तैनी मकानों को सरकार की तरफ से राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा चुका है और ये इमारतें पेशावर शहर के बीचोंबीच मौजूद हैं।  पुरात्तव विभाग के अध्यक्ष डॉ. अब्दुस समाद खान ने कहा है कि पेशावर के डिप्टी कमिश्नर को इस बाबत एक खत लिखा गया है। 

उन्होंने बताया कि इस पत्र में दोनों ऐतिहासिक इमारतों का मूल्य निर्धारित करने के लिए कहा गया है, जहां भारतीय सिनेमा के दो सितारों का जन्म हुआ और बंटवारे से पहले जहां उन्होंने अपना प्रारंभिक जीवन बिताया। अब्दुस समाद खान ने आगे कहा कि दोनों इमारतों के मालिकों ने मुख्य स्थान पर होने के कारण व्यावसायिक प्लाजा के निर्माण के लिए इमारतों को ढहाने की कई कोशिशें की। किन्तु इन इमारतों के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनज़र पुरातत्व विभाग ने इनके संरक्षण का फैसला लिया और इन्हें ढहाने के प्रयासों पर रोक लगाई गई।

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के अधिकारी को गोली से उड़ाया, दोनों देशों में तनाव

लंदन: लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शनों में 16 लोग गिरफ्तार, झड़प में 9 पुलिसकर्मी घायल

अचानक लगी आग और पलट गई बस, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -