खेसारी के नए गाने ने लगाया मनोरंजन का डबल तड़का
खेसारी के नए गाने ने लगाया मनोरंजन का डबल तड़का
Share:

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना बोन्धु तीन दिन 2.0 (Bondhu Teen Din 2.0) रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने लोगों और फैंस के बीच एक जोरदार हंगामा मचा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के कई रंग देखने के लिए मिली है। बोन्धु तीन दिन 2.0 में खेसारी के साथ एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी धूम मचाती हुई दिखाई दे रही है। अर्शिया ने MTV के चर्चित शो स्पिलिस्टविला के माध्यम से खूब सुर्खियां बटोरी थी। बात की जाए बोन्धु तीन दिन 2.0 गाने की तो इसका संगीत आर्या शर्मा के द्वारा दिया गया है। बता दें कि गाने को आवाज खेसारी लाल यादव के अलावा शिल्पी राज के द्वारा दी गई है। लोग इस गाने की कोरियोग्राफी की जमकर तारीफ करने में लगे हुए है। खबरों का कहना है कि भोजपुरी में रिलीज हुए इस गाने को प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान ने कोरियोग्राफ कर चुके है। वहीं खेसारी लाल यादव के इस नए गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।

इसके पहले भी खबर थी कि खेसारी लाल यादव का गाना 'अरतिया धरतिया प होता' एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया था और यूट्यूब पर 16 नंबर पर ट्रेंड करने लगा है। वहीं, दर्शकों की जुंबा पर भी मां की भक्ति करते हुए दिखाई दे रहे खेसारी का यह गाना चढ़ गया है। देवी गीत को एक दिन में ही एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। 'अरतिया धरतिया प होता' को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। जिसके साथ साथ अनुज आर मौर्य ने गाने को कोरियोग्राफ भी कर चुके है। खेसारी लाल यादव की आवाज में इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं।

खबरों का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी खेसारी लाल यादव का ‘जय जननी जय जय’ गाना रिलीज कर दिया गया था। जिसमे उनके साथ आस्था सिंह नजर आई थीं। वहीं, इससे पहले वह नम्रता मल्ला के साथ 'पारो' गाना लेकर आ गए थे। वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। इस मूवी में वह मेघाश्री के साथ दिखाई देने वाले है।

नेहा मलिक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, शेयर कर डाली ऐसी तस्वीर

नवरात्रि लुक में मोना को देख फैंस भी हो गए घायल

अपने डांस से सोशल मीडिया पर आग लगा रही श्वेता शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -