नवरात्रि के पहले आया खेसारी का नया गाना, माँ काली की भक्ति में डूबे अभिनेता
नवरात्रि के पहले आया खेसारी का नया गाना, माँ काली की भक्ति में डूबे अभिनेता
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी त्योहार पर नया गाना रिलीज न हो ऐसा कभी नहीं हो सकता। 26 सितंबर से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं और ऐसे में भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव अपना नया देवी गीत लेकर हाजिर हो चुके है। 'अरतिया धरतिया प होता' में खेसारी लाल मां की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का भी बेशुमार प्यार भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

खेसारी लाल यादव का यह नया गाना 'अरतिया धरतिया प होता' एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया था और यूट्यूब पर 16 नंबर पर ट्रेंड करने लगा है। वहीं, दर्शकों की जुंबा पर भी मां की भक्ति करते हुए दिखाई दे रहे खेसारी का यह गाना चढ़ गया है। देवी गीत को एक दिन में ही एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। 'अरतिया धरतिया प होता' को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। जिसके साथ साथ अनुज आर मौर्य ने गाने को कोरियोग्राफ भी कर चुके है। खेसारी लाल यादव की आवाज में इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं।

 

खबरों का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी खेसारी लाल यादव का ‘जय जननी जय जय’ गाना रिलीज कर दिया गया था। जिसमे उनके साथ आस्था सिंह नजर आई थीं। वहीं, इससे पहले वह नम्रता मल्ला के साथ 'पारो' गाना लेकर आ गए थे। वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। इस मूवी में वह मेघाश्री के साथ दिखाई देने वाले है।

अपनी कातिल अदाओं से मोनालिसा ने फिर किया फैंस को घायल

MMS लीक के बाद वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, उड़ाए सबके होश

डीप नेक क्रॉप टॉप में कहर ढाती नजर आई मोनालिसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -