गर्मी में ठंडक का एहसास करवाएगा खेसारी लाल का नया गाना 'बर्फ'
गर्मी में ठंडक का एहसास करवाएगा खेसारी लाल का नया गाना 'बर्फ'
Share:

तपती गर्मी से राहत पाने के लिये आप क्या कर सकते हैं? एसी में आराम करना ही पसंद करेंगे। आइसक्रीम खा सकते हैं। वॉटर पार्क या मॉल जा सकते हैं। है ना? पर इन सारे कामों के साथ साथ भी एक चीज है, जो आपको चिलचिलाती गर्मी में राहत देने का काम करने वाली है। जानते हैं क्या? अरे बाबा खेसारी लाल यादव का ट्रेडिंग सॉन्ग और क्या। 

गर्मी में सुकून देगा खेसारी का सॉन्ग: गर्मी के दिनों में अपने फैंस को ठंडक देने के लिये खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक नया गाना रिलीज कर दिया है। गाने का नाम है 'बर्फ' (Baraf)। लेटेस्ट सॉन्ग में खेसारी लाल को-एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) संग रोमांस करते हुए नज़र जा रहे है। वीडियो में खेसारी लाल का एक अलग अंदाज साफ़ दिखाई दे रहा है। वहीं कोमल सिंह ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी कहर ढाती हुई दिखाई दे रही है। 

लेटेस्ट सॉन्ग में खेसारी लाल और कोमल ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग 'बर्फ' सिर्फ नाम से ही ठंडक नहीं देने वाला है, बल्कि गाना सुन कर सच में कई लोगों के दिलों को ठंडक  मिल सकती है। रोमांटिक सॉन्ग में खेसारी लाल और कोमल सिंह ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से कई दिलों को पिघला दिया है। 

गाने में एक्टर्स ने रोमांटिक अंदाज तो दिखाया ही। जिसके साथ ही अपने डांस मूव्स से हर किसी का मन खुश कर चुकी है। गाने का फिल्माकंन बहुत बेहतरीन है, इसकी तारीफ जितनी की जाए उतनी ही कम है। गाने को खेसारी लाल संग नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स पवन पांडेय के हैं। वहीं म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा के काम की भी तारीफ करना तो बनता है, जो उन्होंने दोनों एक्टर्स से इतना अच्छा काम करवाया है। खेसारी लाल और कोमल सिंह स्टारर ये गाना Balaji Records के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे नहीं सुना है तो सुन लीजिये। गर्मी में कूल-कूल फीलिंग आ जाएगी।

  

कोर्ट में दूसरी पत्नी संग रहने से पवन सिंह का इंकार, बोले- 'तलाक चाहिए'

आम्रपाली के प्यार में पागल हुए खेसारी, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

फैंस का दिल जीतने में एक बार फिर कामयाब हुए पवन सिंह, रिलीज हुआ नया गाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -