खेसारी लाल यादव ने पिता के खिलाफ की लव मैरिज, देंखे ये मजेदार वीडियो
खेसारी लाल यादव ने पिता के खिलाफ की लव मैरिज, देंखे ये मजेदार वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव तथा अंतरा सिंह का एक सांग यूट्यूब पर जबरदस्त हिट हो गया है। इस सांग के बोल है लभर से शादी। इस सांग ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस सांग की एक्टिंग ही इतनी बेहतरीन है कि इसे अब तक 4 करोड़ बार देखा जा चुका है। देश भर में फैले भोजपुरी भाषी प्रवासी बड़े आंकड़े में खेसारी लाल यादव के प्रशंसक हैं। 

भोजपुरी गाने इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, किन्तु खेसारी लाल यादव जिस सांग में हों, उस सांग को अगर एक बार उनके प्रशंसक पसंद कर लेते हैं तो इतनी बार देखते हैं कि वह तेजी से हिट हो जाता है। इस सांग में खेसारी लाल पिता के विरुद्ध जाकर लव मैरिज करते हैं तथा दहेज भी नहीं लेते हैं। शादी के पश्चात् वे अपने पिता को दो बार कॉल करते हैं। पहली बार वे पिता को कॉल करके बोलते हैं कि मैंने शादी कर ली है। दूसरी बार वह कॉल करके अपने पिता से क्या कहते हैं, इसके लिए आप खुद इस वीडियो सांग को देख लीजिए। इस सांग को 8 सितंबर 2020 को रिलीज किया गया है। सांग आदिशक्ति यूट्यूब चैनल ने जारी किया है।

वही इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अनुमान इस सांग के व्यूज से लगाया जा सकता है। इस सांग को अब तक यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा (40,173,947) व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। पूर्व में ऑडियो फॉर्मेट की सफलता के पश्चात् इस सांग को वीडियो फॉर्मेट में भी जारी किया गया। सांग में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री अंतरा सिंह हैं। सांग को खेसारी लाल यादव ने गाया है, जबकि बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इस सांग को श्याम सुंदर ने अपना म्यूजिक दिया है।

2 बेटियां होने के बाद भी की थी कमल हासन ने दो शादियां

इंदौर में बाइक चोरों का भांडाफोड़ तीन हुए गिरफ्तार

शहनाज गिल का नया गाना हुआ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला ने दी ये प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -