खेसारी लाल यादव को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, 'अपनी तो जैसे तैसे' गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड
खेसारी लाल यादव को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, 'अपनी तो जैसे तैसे' गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव के एक सांग ने इन दिनों यू्ट्यूब पर धमाल मचा रखा है। साथ ही साथ सांग ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया है। खेसारीलाल यादव का भोजपुरी सांग 'अपनी तो जैसे तैसे' 100 मिलियन व्यूज को पार कर गया है। यह सांग 27 जनवरी 2021 को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था। तब से अब तक (18 जून 2021) इसने इतने व्यूज प्राप्त कर लिए हैं।

वही खेसारीलाल यादव का इस वर्ष का यह फर्स्ट सांग था। अब तक इस सांग को 100,394,006 व्यूज प्राप्त हुए हैं। खेसारी ने 'अपनी तो जैसे तैसे' सांग सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया था। यह ओरिजनल सांग सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है। मूवी का नाम था लावारिस। यह मूवी 1981 में आई थी। अब खेसारी इसका भोजपुरी री-क्रिएशन लेकर आए थे।

इसके साथ ही 'अपनी तो जैसे तैसे' के भोजपुरी री-क्रिएशन को खेसारीलाल यादव के साथ-साथ शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। वहीं वीडियो में खेसारी के साथ आयुषी तिवारी नजर आ रही हैं। इसमें म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स विजय चौहान के हैं। सांग के निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं। वही खेसारी लाल यादव का गाना अक्सर रिलीज के साथ ही सुर्ख़ियों में छा जाता है।

पवन सिंह के इस नए गाने ने लूटा फैंस का दिल, 48 घंटों में ट्रेंड हुआ वीडियो

अरविंद स्वामी स्टारर फिल्म 'ओट्टू' का पोस्टर हुआ रिलीज

'ताल्कू लेसु वर्कू मोरू' की शूटिंग के दौरान शांतनु की तबियत हुई ख़राब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -