सोशल मीडिया पर मची खेसारी के नए गाने की धूम, रैप सॉन्ग ने किया फैंस को दीवाना
सोशल मीडिया पर मची खेसारी के नए गाने की धूम, रैप सॉन्ग ने किया फैंस को दीवाना
Share:

कोरोना महामारी के कारण बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत में भी रुकावट आ गई थी वही जबसे चीजें फिर शुरू है तबसे कई तरह के गाने और मूवीज रिलीज हो रही है। वही इस बीच भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार तथा सिंगर खेसारी लाल यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस सीजन में सबसे अधिक होली के सांग्स को लेकर रिकॉर्ड बनाने के पश्चात् भी उनके हिट सांग्स का सिलसिला जारी है। 

वही उनका नया सांग 'सुबह लव हो गया सांझे सब हो गया' यू-ट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस भोजपुरी सांग को खेसारी लाल यादव एवं खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है। सांग का म्यूजिक ओम झा ने दिया है तथा इसकी लाइनें श्याम देहाती ने लिखे हैं। इस सांग को खेसारी लाल यादव तथा आयुषी तिवारी पर फिल्माया गया है। सांग में एक छोटा सा रैप भी है जिसे खेसारी लाल यादव ने गाया है।

आयुषी तिवारी एवं खेसारी लाल यादव की कैमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस सांग को 21 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस भोजपुरी सांग को भोजपुरी ऑडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वही सांग के वीडियो में खेसारी एवं आयुषी ने बेहतरीन डांस किया है। दोनों की जोड़ी का रोमांस सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस मशहूर अभिनेत्री के साथ किया रोमांस, वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

बदल रहे है कंगना रनौत के तेवर, ट्विटर पर कर डाली इस मशहूर अभिनेत्री की प्रशंसा

सुपरस्टार नागार्जुन ने रश्मिका मंदाना को दिया ऐसा चैलेंज की छूटे एक्ट्रेस के पसीने, वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -