रिलीज हुआ 'अपनी तो जैसे तैसे' का भोजपुरी वर्जन, खेसारी की आवाज का चला जबरदस्त जादू
रिलीज हुआ 'अपनी तो जैसे तैसे' का भोजपुरी वर्जन, खेसारी की आवाज का चला जबरदस्त जादू
Share:

लहंगा लखनउवा और धमाका होई आरा में जैसे हिट सांग्स के पश्चात् भोजपुरी सिनेमा जगत के लोकप्रिय सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एवं भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का एक और नया सांग तहलका मचा रहा है। इस सांग को रिलीज के पश्चात् 3 घंटे के भीतर तकरीबन 5 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वही इस सांग की स्पेशल बात ये है कि यह हिन्दी गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' का भोजपुरी वर्जन है। इस सांग में हिन्दी सांग की कई लाइनें ली गई हैं। यही नहीं धुन भी बहुत हद तक हिन्दी सांग की ही रखी गई है। इस भोजपुरी सांग में खेसारी लाल यादव तथा आयुषी तिवारी का डांस लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। 

साथ ही इस सांग के बोल भी हिन्दी गाने की भांति ही 'अपनी तो जैसे तैसे' है। इसे खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इसकी भोजपुरी लाइनें विजय चौहान ने लिखी हैं तथा संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। वही इस सांग में एक जबरदस्त सेट का उपयोग किया गया है जो सांग में चार चांद लगा देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांग का ऑरिजिनल वर्जन लोकप्रिय गायक किशोर कुमार ने गाया है, जिसे प्रकाश मेहरा ने लिखा है तथा कल्याण जी-आनंदजी का म्यूजिक है। वही ये पहली बारे नहीं है जब खेसारी के किसी गाने ने इतना धमाल मचाया हो, आए दिन खेसारी का कोई न कोई गाना सुर्ख़ियों में बना रहता है।

एक बार फिर रेणुका पंवार ने किया जादू, नए हरियाणवी गाने ने मचाया धमाल

धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर की खूबसूरत फोटो, फैंस ने ऋषभ पंत को लेकर पूछ डाला ये सवाल

रजनीकांत से नहीं टकराएंगे थलापति विजय, इस दिन रिलीज होगी थाला अजित की 'वल्लीमई'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -