खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने एक बार फिर मचाई धूम, देंखे ये जबरदस्त गाना
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने एक बार फिर मचाई धूम, देंखे ये जबरदस्त गाना
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव एवं अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी पर्दे पर तहलका मचाने के लिए लोकप्रिय है। भोजपुरी फिल्मों में दोनों एक्टर्स की जोड़ी को लाखों लोग पसंद करते हैं। अब इस सुपरहिट जोड़ी का एक भोजपुरी सांग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस सांग का टाइटल है 'मछरिया'। 

इसके साथ ही यह भोजपुरी सांग फिल्म 'बाप जी' का है। इस सांग को खेसारी लाल यादव एवं खुशबू तिवारी ने गाया है। सांग के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं तथा संगीत ओम झा का है। गाने का वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी फिल्म जगत के हिट मशीन माने जाने वाले खेसारी लाल यादव तथा अभिनेत्री काजल राघवानी ने बेहतरीन डांस किया है। 

वही सांग यू-ट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस सांग को 30 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। सांग के वीडियो में खेसारी लाल यादव फंकी लुक में दिखाई दे रहे हैं वहीं, काजल राघवानी ने भी सुन्दर ड्रेस पहनी हुई है। दोनों की कैमेस्ट्री को भोजपुरी ऑडियंस बहुत प्यार दे रहे हैं। वही पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल के किसी गाने ने इतना धमाल मचाया हो हर बार उनके गाने रिलीज के साथ ही छा जाते है।

क्या बॉलीवुड में जाने की तैयारी कर रही है रानी चटर्जी? तस्वीरें देख फैंस ने लगाया अनुमान

मोनालिसा की अदाओं ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल

3 साल के बाद फिर साउथ इंडस्ट्री में लौटी तापसी पन्नू, इस फिल्म से करेगी धमाकेदार एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -