खेसारी के नए गाने ने मचाई धूम, कुछ ही दिनों में मिलें लाखों व्यूज
खेसारी के नए गाने ने मचाई धूम, कुछ ही दिनों में मिलें लाखों व्यूज
Share:

हमेशा अपने सांग्स एवं मूवीज के कारण चर्चाओं में रहने वाले भोजपुरी फिल्मों के एक्टर तथा गायक खेसारी लाल यादव का एक नया गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर उनके इस भोजपुरी सांग ने तहलका मचा रखा है। इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 दिनों में इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 50 लाख के लगभग व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

सांग के बोल हैं, 'अहिरान के समान'। इस सांग को खेसारी लाल यादव एवं अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। सांग के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं तथा म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। आदिशक्ति मूवी के बैनर तले रिलीज हुए इस भोजपुरी हिट सांग में खेसारी लाल यादव का जबरदस्त डांस है। इस सांग में खेसारी के डांस एवं उनकी आवाज को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। नए वर्ष में खेसारी कई सांग आ चुके हैं तथा उन्हें बहुत देखा भी जा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा जगत में खेसारी लाल यादव का नाम सबसे जबरदस्त एक्टर्स में होती है। साथ ही उनके सांग बहुत सुने तथा देखे जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी है कि स्टेज शो के चलते लाखों के आंकड़े में उनके चाहने वाले एकत्रित हो जाते हैं। 16 जनवरी 2021 को रिलीज हुआ उनका यह भोजपुरी सांग भी बहुत वायरल हो रहा है। तथा ये पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल के गाने इतने व्यूज बटोरे है, ऐसा कई बार हुआ जब खेसारी के गानों ने रिकॉर्ड बनाया हो।  

माँ लक्ष्मी के नाम पर रखा मनोज तिवारी ने बेटी का नाम, दूसरी शादी को लेकर कही ये चौंका देने वाली बात

बॉलीवुड-हॉलीवुड में हिट फ़िल्में दे चुकी प्र‍ियंका चोपड़ा भोजपुरी सिनेमा में भी बिखेर चुकी है अपने जलवे

नम्रता शिरोड़कर ने महेश बाबू के कारण छोड़ा फिल्मी करियर, जानिए क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -