विवाद के बाद पहली बार साथ आए खेसारी लाल और काजल राघवानी, ख़ुशी से झूमे फैंस
विवाद के बाद पहली बार साथ आए खेसारी लाल और काजल राघवानी, ख़ुशी से झूमे फैंस
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का प्रत्येक सांग सुपरहिट होता है। ऐसे में यदि सांग काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ हो तो इसके हिट होने की संभावना और बढ़ जाती है। खेसारी ने अपनी मूवी ‘प्यार किया तो निभाना’ का सांग ‘आठवां अजूबा बनवले’ का वीडियो लॉन्च किया है। 

इसमें मोशन पोस्टर्स के माध्यम से दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखी जा सकती है। गाना 'एंटर 10 रंगीला' के यू-ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। एंटर 10 रंगीला के लगभग 7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। खेसारी के इस सांग को अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, 96 हजार से ज्यादा लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। 'आठवां अजूबा बनवले' के लिरिक्स अजीत हलचल ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन एवं म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। वहीं, इसके कंपोजर शुभम तिवारी हैं। इस सांग को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं तथा उनके डांस के दीवाने हो गये हैं। खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के अतिरिक्त डांस को लेकर भी जाने जाते हैं।

आपको बता दें कि खेसारी एवं काजल राघवानी के बीच विवाद के पश्चात् दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया था। मगर अब एक बार फिर दोनों साथ काम कर रहे हैं। वही बात यदि खेसारी के वर्कफ्रंट की करे तो वो इन दिनों आम्रपाली दुबे के साथ छठ के अवसर पर उनकी फिल्म ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी, इसमें दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। अब ये जोड़ी मूवी 'डोली सजा के रखना' की शूटिंग कर रही है। इसे लेकर प्रशंसक भी बहुत उत्साहित हैं।

आपस में भिड़े ये मशहूर 2 सुपरस्टार, बोले- मंच पर दारू पीकर नहीं जाना चाहिए...

अक्षरा सिंह को मिली एक और बड़ी सफलता, मिला बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

भोजपुरी के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, यहां देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -