सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल का ये गाना, लाखों लोगों ने किया पसंद
सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल का ये गाना, लाखों लोगों ने किया पसंद
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक और सांग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सांग को अबतक यूट्यूब पर डेढ़ करोड़ से अधिक बार देखा गया है। सांग में खेसारी के साथ गुंजन पंत दिखाई आ रही हैं। 'कसाईल बा कमरिया सड़िया से' सांग में दोनों रोमांस का तड़का लगा रहे हैं।

वही इस सांग का म्यूजिक भी बहुत पसंद किया जा रहा है। साथ-साथ दोनों की ट्यूनिंग को भी बहुत सराहा जा रहा है। खेसारी के साथ गुंजन के लटके-झटके भी ऑडियंस को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। मई, 2020 में रिलीज हुए इस सांग को अभी ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है। खेसारी लाल यादव ने इस सांग को स्वयं ही गाया है। सांग के बोल लिखे हैं यादव राज ने तथा संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।

साथ ही इस सांग को एक लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है तो वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को नापसंद भी किया है। भोजपुरी मूवीज में काम करने वाले खेसारी लाल यादव बिग बॉस सीजन 13 में भी दिखाई आ चुके हैं। हालांकि उनका जादू बिग बॉस के घर में नहीं चल पाया था किन्तु भोजपुरी सांग तथा मूवीज के चलते वह अब भी ऑडियंस के दिल पर राज करते हैं।

अयोध्या में कई बड़े सितारें बनेंगे रामलीला का हिस्सा

कई भाषाओ में लैला ने अपने अभिनय से जीता लोगों का दिल

नवरात्रि में धमाल मचा रहा है पवन-अक्षरा का ये वीडियो, मिल चुके हैं 5 करोड़ व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -