'खेलों इंडिया यूथ गेम्स' के दूसरे सत्र की मेजबानी करेगा पुणे
'खेलों इंडिया यूथ गेम्स' के दूसरे सत्र की मेजबानी करेगा पुणे
Share:

मुंबई : राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निशानेबाजी रेंज के उन्नयन और दूसरे खेलों की आधारभूत संरचना में सुधार के साथ महाराष्ट्र का पुणे नौ जनवरी से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दूसरे सत्र की मेजबानी के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के खेल मंत्री ने सोमवार को बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 18 खेलों के मुकाबले होंगे जिसमें राज्य के 900 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की गांगुली ने की जमकर तारीफ़

डिजिटल टारगेट भी लगाये गये

खेल मंत्री ने बताया, ''इन खेलों की मेजबानी करना महाराष्ट्र के लिए एक सम्मान की बात है। हमें पुणे के बालेवाड़ी खेल परिसर के बुनियादी ढांचे के उन्नयन करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से कोष मिला था। सभी स्टेडियमों का उन्नयन किया गया है। निशानेबाजी रेंज में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल टारगेट लगाये गये हैं।''

भारत के इन गेंदबादों का सामना करना मुश्किल : टिम पेन

ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा   

प्राप्त जानकारी अनुसार खेल मंत्री की माने तो '' खेलों के लिए 9,000 खिलाड़ी और 4,000 प्रबंधको को मिलाकर लगभग 14,000 व्यक्ति आएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए पुणे और उसके आसपास के अच्छे होटलों में कमरे आरक्षित किये गये हैं।'' इन खेलों में युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदकधारी निशानेबाज मनु भाकर, सौरभ चौधरी और भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुगा जैसे खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

टेबल टेनिस चैम्पियनशिप : नारंग और छेत्री ने हासिल किया स्वर्ण और रजत पदक

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

अफरीदी ने फिर किया बल्ले से कमाल, बनाया ऐसा रेकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -