खेलो इंडिया यूथ गेम्स : हरियाणा और ओडिशा की पुरुष हॉकी टीमें सेमीफाइनल में
खेलो इंडिया यूथ गेम्स : हरियाणा और ओडिशा की पुरुष हॉकी टीमें सेमीफाइनल में
Share:

पुणे :  खेलो इंडिया की शुरुआत हो चुकी है हरियाणा और ओडिशा की पुरुष हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 के अंडर-21 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यहां महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुषों के अंडर-21 वर्ग के पूल-बी के क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

आरोन फिंच बने भुवनेश्वर कुमार के 100 वें शिकार

इन टीमों ने पक्के किये अपने स्थान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विजेता हरियाणा के लिए कप्तान मंदीप मोर ने तीसरे और 10वें, कुलदीप ने छठे और 55वें, मोहित ने 59वें और दीपक ने 60वें मिनट में गोल किए। वही महाराष्ट्र की ओर से एकमात्र गोल रोहन पाटिल ने 36वें मिनट में किया। बता दें रविवार को सेमीफाइनल में हरियाणा का सामना पंजाब और उत्तर प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले वन-डे में टीम इंडिया के सामने रखा 289 का लक्ष्य

यह टीम रही शीर्ष पर 

यदि बात की करें तो अंडर-21 वर्ग में हरियाणा और ओडिशा के अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश गुरुवार को ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुके थे। पूल चरण में हरियाणा के तीन मैचों में छह अंक रहे। अंडर-21 के पूल-बी के दूसरे मैच में ओडिशा ने झारखंड को 2-1 से हराया। ओडिशा की टीम पूल चरण में नौ अंकों के साथ अपने पूल में शीर्ष पर रही।

भारतीय फुटबॉल टीम एशिया की सबसे मेहनती टीम : सावियो मेडिरा

ऑकलैंड : एकमात्र टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दी श्रीलंका को 35 रनों से करारी शिखस्त

फिलेंडर ने दिए पाकिस्तान को शुरुआती झटके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -