रोहित शेट्टी का नया अवतार देख चौंके लोग, वायरल हुआ ये बेहतरीन वीडियो
रोहित शेट्टी का नया अवतार देख चौंके लोग, वायरल हुआ ये बेहतरीन वीडियो
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 इन दिनों जमकर सुर्ख़ियों में है। जल्द ही इसकी शुरुआत भी होने जा रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शो से संबंधित कई वीडियो छाए हुए हैं। अब नए वीडियो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हरियाणवी में डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं तथा ये मस्ती भरा टास्क शो की प्रतियोगी कनिका मान ने दिया है। 

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी जहां काफी खतरनाक स्टंट शो के प्रतियोगी से करवाते हैं तो उन्हें रिलैक्स करने के लिए मस्ती मजाक भी खूब चलता रहता है। अब कनिका मान एवं रोहित शेट्टी के बीच ऐसी ही मस्ती भरी वीडियो सामने आई है जिसमें रोहित को कनिका हरियाणवी में कुछ लाइन बोलने के लिए बोलती हैं। कनिका हिंदी में बोलती हैं तथा रोहित उन्हें हरियाणवी में बोलकर सुनाते हैं। 

वही हर बार की भांति इस बार भी कई जाने माने स्टार्स इस शो का हिस्सा बने हैं। शिवांगी जोशी, रुबीना दिलैक, सृति झा, कनिका मान के अतिरिक्त प्रतीक सेहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया भी डर का सामना करते हुए दिखाई देने वाले हैं। शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं जिनमें से नए प्रोमो में शिवांगी जोशी खतरों से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। शिवांगी जोशी को भूखे मगरमच्छों के बीच छोड़ा जाता है जिन्हें उन्हें खाना खिलाना है। खतरों के खिलाड़ी 12 इसी शनिवार से कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा है। 

'खतरों के खिलाड़ी 12' शुरू होने से पहले आई बुरी खबर, शो से बाहर हुए 8 कंटेस्टेंट्स

टीवीएस ने पेश की अपनी नई फीचर्स वाली बाइक

मगरमच्छ से सामना होते ही ख़राब हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की हालत, सामने आया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -