मगरमच्छ से सामना होते ही ख़राब हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की हालत, सामने आया VIDEO
मगरमच्छ से सामना होते ही ख़राब हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की हालत, सामने आया VIDEO
Share:

टेलीविज़न के चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को लेकर प्रशंसक बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। निर्माता भी बज बनाए रखने के लिए शो के नए-नए प्रोमो वीडियोज रोज साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में आपकी पसंदीदा जन्नत जुबैर का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मगरमच्छ के साथ स्टंट परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। हैरान कर देने वाली बात वीडियो में यह है कि स्टंट के अंत में जन्नत की तबीयत बिगड़ जाती है। 

निर्माताओं ने जो प्रोमो वीडियो साझा किया है, उसमें रोहित शेट्टी जन्नत जुबैर और चेतना पांडे को एक टास्क देते हैं। दोनों को एक एरिया में भेजा जाता है। यहां बहुत सारे बेबी मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। प्रत्येक मगरमच्छ पर 'खतरों के खिलाड़ी 12' का फ्लैग लगा है। इन मगरमच्छ से फ्लैग निकालकर उन्हें एरिया के दूसरे भाग में छोड़ना होता है। जन्नत जुबैर एक मगरमच्छ को तो आराम से दूसरे एरिया में छोड़ देती हैं, मगर जब दूसरे मगरमच्छ की बारी आती है तो वह उसे उठाने का बहुत प्रयास करता हैं, मगर वजन अधिक होने की वजह से वह असफल रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

केवल इतना ही नहीं, जन्नत जुबैर को तो एक मगरमच्छ काटने से चूकता है। स्टंट के अंत में जन्नत जुबैर हार मान जाती हैं एवं ग्रिल के सहारे लंबी-लंबी जल्दी जल्दी सांस लेने लगती हैं। चिकित्सकों की पूरी टीम उनका चेकअप करने के लिए पहुंचती है, इतने में जन्नत जुबैर वहीं पर लेट जाती हैं। जन्नत की तबीयत ठीक दिखाई नहीं दे रही है। अब शो में देखना होगा कि आखिर जन्नत इस टास्क में जीत हासिल कर पाती हैं या नहीं। 'खतरों के खिलाड़ी 12' में जन्नत जुबैर रहमानी, सृति झा, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, चेतना पांडे, एरिका Packard, फैजल शेख, अनेरी वजानी हिस्सा बने हैं। सभी के वीडियोस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

शादी के 3 साल बाद पति से अलग हो रही ये मशहूर अदाकारा, पति करता है मार-पीट!

इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को एक्सपोज, देंखे ये VIDEO

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इस हसीना ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -