TV की इस बहू ने दिखाया ऐसा अंदाज, देखकर खुला रह गया पूजा हेगड़े का मुँह
TV की इस बहू ने दिखाया ऐसा अंदाज, देखकर खुला रह गया पूजा हेगड़े का मुँह
Share:

टेलीविज़न का चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आज ग्रैंड फिनाले है। कई महीनों तक टेलीविज़न पर राज करने के पश्चात् रोहित शेट्टी के शो को आज अपना विजेता मिल जाएगा। शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर प्रशंसक सुपर एक्साइटेड हैं। विजेता की घोषणा से पहले ग्रैंड फिनाले एपिसोड में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के प्रतियोगी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से तहलका मचाने वाले हैं। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में टेलीविज़न की संस्कारी बहू और खतरों के खिलाड़ी 12 की डेयरडेविल प्रतियोगी सृति झा ने फिनाले एपिसोड में अपने दबंग अंदाज से स्टेज पर आग लगा दी है। 

ग्रैंड फिनाले के प्रोमो वीडियो में सृति झा Dragon Staff के बेहतरीन स्किल्स दिखा रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सृति झा के हाथ में एक बड़ी सी रोड है, जिसके दोनों साइड पर फायर है। सृति झा रोड को अपनी बॉडी पर किरदार करते हुए बेहतरीन तरीके से स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सृति झा का टैलेंट देखकर सभी प्रतियोगी सहित शो में आए मेहमान भी दंग रह जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी सृति झा का स्टंट और टैलेंट देखकर शॉक्ड दिखाई दे रही हैं। हैरानी से पूजा हेगड़े का मुंह खुला का खुला रह जाता है। पूजा हेगड़े और रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस के प्रमोशन करने के लिए पहुंचे हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 को अपने टॉप 5 प्रतियोगी मिल चुके हैं। टॉप 5 में तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, फैसल शेख, मोहित मलिक एवं जन्नत जुबैर ने जगह बनाई है।वहीं, कनिका मान शनिवार के एपिसोड में फिनाले की रेस से बाहर हो गईं। अब टॉप 5 में से किसी एक के सिर खतरों के खिलाड़ी 12 के विजेता का खिताब सजेगा।

'पापा अस्पताल में कुछ भी नहीं बोले', राजू श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुई बेटी अंतरा

बिग बॉस में होगी राजस्थान की ‘शकीरा की एंट्री! मचेगा जबरदस्त धमाल

आखिर कैसे बनाई गई उर्फी की सिम वाली ड्रेस? सामने आया चौंकाने वाला VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -