'खतरों के खिलाड़ी 12' ने बनाया 'नया रिकॉर्ड', जानिए क्या हुआ खास?
'खतरों के खिलाड़ी 12' ने बनाया 'नया रिकॉर्ड', जानिए क्या हुआ खास?
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे वक़्त से प्रशंसक स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 12 के आरम्भ होने का इंतजार कर रहे थे। शो ऑनएयर हुआ तथा इसने टीआरपी में अपनी धाक जमा दी। रोहित शेट्टी का ये शो टीआरपी चार्ट में नंबर 1 बन गया है।

वही इस कामयाबी से रोहित शेट्टी बहुत खुश हैं। फिल्मनिर्माता ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। रोहित शेट्टी के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट आया है। रणवीर ने रोहित शेट्टी की प्रशंसा करते हुए उन्हें रेटिंग्स का बाप कहा है। रोहित शेट्टी ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- हाथ जोड़कर मैं अपने दर्शकों का शुक्रिया बोलना चाहता हूं जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी को एक बार फिर हाईएस्ट रेटेड रियलिटी शो बनाया। 

वैसे रोहित शेट्टी का प्रशंसकों को शुक्रिया अदा करने का अंदाज भी कम डेयरिंग नहीं है। रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के अंदाज में दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। रोहित शेट्टी की इस पोस्ट पर शो के प्रतियोगियों ने भी कमेंट किया है। राजीव अदातिया, कनिका मान ने कमेंट किया है। खतरों के खिलाड़ी 12 के नंबर वन शो बनने से वे सभी बहुत खुश हैं। खतरों के खिलाड़ी 2 जुलाई को प्रीमियर हुआ था। इसके प्रत्येक एपिसोड को बेहतरीन टीआरपी मिल रही है। रोहित शेट्टी ने दूसरे पोस्ट में बताया कैसे 50 दिनों ने 82 स्टंट एवं एक्सट्रीम वेदर कंडीशन के बीच खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग हुई। शो की केप टाउन में शूटिंग समाप्त हो गई है। सभी खिलाड़ी एवं होस्ट रोहित शेट्टी देश लौट चुके हैं। वही ये देखना दिलचस्प होगा कि शो का विजेता कौन बनता है।

बिग बॉस 7 में इस मशहूर एक्टर ने मारा था सोफिया को चांटा, अब 8 साल बाद खुलेगा केस

लीक हुए 'खतरों के खिलाड़ी 12' के टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम, जानकर फैंस को लगेगा झटका

रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत दिखी पलक तिवारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -