KKK11:सौरभ राज जैन के एलिमिनेशन से नाराज हुईं पत्नी, कहा- 'क्या ये न्याय है?'
KKK11:सौरभ राज जैन के एलिमिनेशन से नाराज हुईं पत्नी, कहा- 'क्या ये न्याय है?'
Share:

खतरों के खिलाड़ी 11 का बीते रविवार का एपिसोड कई सवाल खड़े कर गया है। जी दरअसल, शो में सौरभ राज जैन का एलिमिनेशन हुआ और इससे फैंस बहुत नाराज नजर आए। अब सौरभ के फैंस को यह काफी अनफेयर लग रहा है और वह शो को गलत बता रहे हैं। केवल सौरभ के फैंस ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी रिद्धिमा ने भी ऐसा होने पर सवाल खड़े किए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ridhima Jain (@ridhiography)

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। आप देख सकते हैं रिद्धिमा ने लिखा है- 'बहुत सही कहा सौरभ राज जैन- 'फियर फंदा स्ट्ंट खराब या अबॉर्ट करने से मिले या फिर फ्लानिंग से, करना तो है।' आपकी स्पिरिट के लिए शाबाशी। सभी के लिए एक सावल- सौरभ को सीधे एलिमिनेशन राउंड में डालना क्या सही है? क्या ये न्याय है? जबकि सौरभ ने अपने सभी स्टंट पूरे किए, फियर फंदा कभी नहीं मिला, कभी स्टंट अबॉर्ट नहीं किया।'

जी दरअसल, शो में अर्जुन बिजलानी को दूसरे हफ्ते में K मेडल मिला था। आपको बता दें कि इस K मेडल का फायदा यह था कि अर्जुन एलिमिनेशन से बच सकते थे। अर्जुन ने ऐसा ही फायदा उठाया। उनके पास ऑप्शन था कि वो एक स्टंट छोड़ सकते हैं। ऐसे में उन्होंने एलिमिनेशन स्टंट छोड़ने का फैसला लिया और इसी बीच रोहित शेट्टी ने कहा कि अर्जुन अगर एलिमिनेशन स्टंट छोड़ना चाहते हैं तो उन्हें किसी एक को इस स्टंट के लिए नॉमिनेट करना होगा।

यह सुनकर अर्जुन ने सौरभ राज जैन को चुना। यह जानने के बाद सौरभ ने एलिमिनेशन स्टंट में अच्छे से परफॉर्म किया हालाँकि फिर भी वह शो से बाहर हो गए। अब सौरभ के इसी एलिमिनेशन से फैंस काफी उदास हैं। इसी लिस्ट में सौरभ की पत्नी भी शामिल हैं। वहीँ कई लोग अर्जुन को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि अगर अर्जुन को किसी का नाम लेना ही था को वो ऐसे किसी कंटेस्टेंट का ले सकते थे, जिसने शो में अभी तक अच्छा परफॉर्म नहीं किया हो।

अनुष्का की तस्वीर देख विराट कोहली ने पूछा- 'किसने ली', अदाकारा ने दिया ये जवाब

महिला वकील की हत्या के मामले में 5 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट कर बोलीं शिल्पा शेट्टी- 'मैं प्रोफेशनल महिला हूं, कोई आरोप ना लगाए जाएं।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -