रिलीज हुआ खतरों के खिलाडी 11 का प्रोमो, देखकर आ जाएगा आपको मजा
रिलीज हुआ खतरों के खिलाडी 11 का प्रोमो, देखकर आ जाएगा आपको मजा
Share:

कलर्स का मोस्ट अवेटेड स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। आपको बता दें कि इस शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब इसी बीच 'खतरों के खिलाड़ी 11' की पहली झलक सामने आ चुकी हैं। जी दरअसल 'खतरों के खिलाड़ी 11' का पहला प्रोमो रिलीज किया जा चुका है, जो आप यहाँ देख सकते हैं। इसमें धमाकेदार एक्शन और स्टंट के साथ 'डर वर्सेज डेयर' का मैदान-ए-जंग नजर आ रहा है। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने अपने सोशल एकाउंट पर 'खतरों के खिलाड़ी 11' का प्रोमो शेयर किया है। जी दरअसल इस प्रोमो में रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' के स्टाइल को कॉपी करते हुए जीप में धांसू एंट्री मारी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

आप देख सकते हैं इस प्रोमो में रोहित शेट्टी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वैसे इस प्रोमो में रोहित शेट्टी बताते हैं कि, आने वाला सीजन किस कदर खतरों से भरा होने वाला है। आप देख सकते हैं इस प्रोमो में रोहित शेट्टी कह रहे हैं, "ये कोई आम बैटल ग्राउंड नहीं है। यहां ना कोई बहाना, ना कोई रहम और ना कोई सरेंडर। यहां कदम-कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वॉरियर्स देगें उसे कड़ी टक्कर। ये है डर और डेयर का बैटल ग्राउंड।।। वेलकम टू केपटाउन।" वैसे इस प्रोमो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, "खतरों के खिलाड़ी सीजन 11।।। डर वर्सेस डेयर।"

ऐसा लग रहा है कि इस बार स्टंट रियलिटी शो बड़ा दमदार होने वाला है क्योंकि सभी कंटेस्टेंट भी काफी जबर्दस्त हैं। इस बार शो में राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर दिखाई देंगे।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यहां हो रही है भर्तियां, जल्द करें आवेदन

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र के पास है झूठ और फालतू नारे लगाने वाला सबसे कुशल मंत्रालय’

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का हुआ निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -