'खतरों के खिलाड़ी' शो के सेट पर विशाल ने किया सना मकबूल को प्रपोज़, अभिनेत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
'खतरों के खिलाड़ी' शो के सेट पर विशाल ने किया सना मकबूल को प्रपोज़, अभिनेत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में रोमांस की लहर आ गई है। शो में विशाल आदित्य सिंह तथा सना मकबूल के रिश्ते को लेकर अक्सर ही शो के होस्ट रोहित शेट्टी तथा दूसरे प्रतियोगी चुटकी लेते हुए दिखाई देते हैं। मगर अब शो का नया प्रोमो दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म करता हुआ दिखाई दे रहा है। नए प्रोमो वीडियो में विशाल सना को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विशाल ने सना को किया प्रपोज:-
कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के आगामी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। प्रोमो वीडियो में विशाल शायराना स्टाइल में सना के लिए अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। विशाल ने सना के लिए शेर अर्ज किया, जो कुछ इस प्रकार है- 

हंसी में शरारत दिखलाती
एक लट उसके माथे पर आती
उंगुलियों से वो उसे कान के पीछे दबाती
अगर अनसुनी करो तुम उसकी बातें, इशारे ऐसे तनके मारे
जो समझ गए तो जय सिया राम
नहीं समझें तो अल्लाह...

वही विशाल की बातें सुनकर सना शर्माती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि हाल ही में सना एवं विशाल को एक साथ देखा गया था। दोनों डिनर डेट पर गए थे। उस समय पैपराजी ने जब विशाल से उनके विवाह कि योजना के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था कि उनका निकाह होगा। सना और विशाल के प्यार के चर्चे शो के आरम्भ से ही जोरों पर हैं, हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी कुछ खुलकर नहीं बताया।

'खबरों में रहने के लिए उतारती हूं अपने कपड़े...' ट्रोलिंग से परेशान निया शर्मा का जवाब

टास्क के लिए मूस ने प्रतीक को दिया धोखा, नेहा भसीन ने दिया सहारा

सोशल मीडिया पर छाई रुबीना दिलैक, तस्वीरें शेयर कर अपने बॉडी वेट को लेकर कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -