खतरों के खिलाड़ी 11 में तहलका मचाने आ रहे हैं यह बॉलीवुड और टीवी स्टार्स
खतरों के खिलाड़ी 11 में तहलका मचाने आ रहे हैं यह बॉलीवुड और टीवी स्टार्स
Share:

पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 के लिए लोग बेताब हैं। जल्द से जल्द सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार शो में कौन-कौन दिखाई देगा। वैसे खबरें हैं कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 में एक दो नहीं बल्कि तीन बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। इसी के साथ इस बार टीवी के कई पॉपुलर एक्टर्स शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सभी कंटेस्टेंट्स के नाम।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिव्यांका साउथ अफ्रीका के केपटाउन के लिए रवाना हो गई हैं। नागिन एक्टर अर्जुन बिजलानी भी इस बार शो में धमाल मचाने वाले हैं। मिली जानकारी के तहत शूट पर जाने से पहले अर्जुन ने अपनी मां के पैर छूते हुए फोटोज शेयर की हैं। सिंगर और बिग बॉस 14 का हिस्सा रहे राहुल वैद्य भी इस शो में दिखने वाले हैं। एक वेसबाइट से बातचीत में राहुल ने कहा था, 'उनके जाने से गर्लफ्रेंड दिशा परमार नाराज हैं और उन्हें मिस करने वाली हैं।' इन दिनों अपने भाई की मौत का दुःख दर्द झेल रहीं निक्की तंबोली भी इस शो में नजर आएंगी।

इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया भी है। इस बार शो में बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और एक्टर अभिनव शुक्ला का नाम भी शामिल है। अनुष्का सेन 18 साल की हैं और वह भी इस खतरनाक शो का हिस्सा हैं। सिंगर आस्था गिल भी इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आएंगी। इस बार विशाल आदित्य सिंह भी खतरों का सामना करेंगे। आपने विशाल को अपनी एक्स मधुरिमा तुली के साथ नच बलिए 9 में देखा होगा। टीवी के कृष्णा के रूप में जाने जाने वाले एक्टर सौरभ राज जैन भी खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाले हैं। सना मकबूल, खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म वॉन्टेड में नजर आईं एक्ट्रेस महक चहल भी खतरों के खिलाड़ी में धमाल मचाने वाली हैं। बाकी अन्य नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

अनिरुद्ध दवे की पत्नी ने शेयर किया इमोशनल वीडियो और फैंस से की यह अपील

भारत से लौट रहे नागरिकों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने खोले दरवाजे, पीएम मॉरिसन ने हटाया बैन

माता-पिता नहीं बल्कि इन लोगों की छांव में पले-बड़े थे रवींद्रनाथ टैगोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -