खतरों के खिलाड़ी 11 का विनर बना यह प्रतियोगी, सामने आई ट्रॉफी की तस्वीर
खतरों के खिलाड़ी 11 का विनर बना यह प्रतियोगी, सामने आई ट्रॉफी की तस्वीर
Share:

खतरों के खिलाड़ी 11 के फिनाले में विशाल आदित्य सिंह टॉप 3 से ही बाहर हुए और उसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी में टक्कर हुई। इस टक्कर में दिव्यांका को पछाड़ते हुए अर्जुन ने शो जीत लिया है। जी हाँ, सामने आने वाली खबरों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 11 को अपना विनर मिल गया है। जी हाँ, टीवी के मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर की ट्रॉफी अपने नाम की है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन बिजलानी शो के विनर बन गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ अर्जुन की पत्नी नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिनाले के बाद की कुछ फोटोज़ और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें उन्होंने अर्जुन की ट्रॉफी रिवील कर दी है। आप देख सकते हैं इस ट्रॉफी को अर्जुन और उनकी पत्नी अपने हाथ में पकड़े दिख रहे हैं। वैसे नेहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ढेर सारे फोटोज़ और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वो पार्टी करते दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं इन फोटोज़ में ही नेहा ने ट्रॉफी की भी फोटो अपलोड कर दी है। दिख रही ट्रॉफी में एक शेर नज़र रहा है जिसके ऊपर काले रंग का एक झंडा लगा हुआ है। आप देख सकते हैं उस झंडे के ऊपर लिखा है ‘Darr Vs dare’।

अब इस समय अर्जुन की ये फोटोज़ अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं अब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है। वैसे खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले एपिसोड से ही दिव्यांका त्रिपाठी ने शानदार परफॉर्मेंस दी, और यह कहा जा रहा था कि वह शो जीतेंगी हालाँकि अब ऐसा कहा जा रहा है कि अर्जुन शो के विनर बने हैं।

तमिलनाडु स्थापित करेगा कृषि निर्यात सेवा केंद्र

वरिष्ठ IPS पवन जैन को आज मिलेगा INVC अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, जानिए उनके अहम योगदान

वायु प्रदूषण से सालाना 70 लाख लोगों की होती है मौत: WHO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -