नई योग क्रिया सीखते समय घायल हुई करिश्मा तन्ना
नई योग क्रिया सीखते समय घायल हुई करिश्मा तन्ना
Share:

टीवी का जाना माना शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) में नजर आ रही करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद भी करिश्मा तन्ना घर पर ही जमकर योगा और एक्सरसाइज कर रही हैं। इतना ही नहीं करिश्मा तन्ना इन दिनों समय का भरपूर फायदा उठाते वक्त नए-नए योग आसन भी सीख रही हैं। परन्तु  हाल ही में करिश्मा तन्ना पर नई-नई योग क्रियाएं करना भारी पड़ गया है। एक नए योग आसन को सीखते हुए करिश्मा तन्ना घायल हो गई हैं। इस बारे में एक मिडिया रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्ट से जानकारी दी है। रिपोर्ट की माने तो अदाकारा इन दिनों हाथों और पैरों से जुड़े नए आसन सीख रही थी।

परन्तु  इस चक्कर में वो अपना बैलेंस खो बैठी और धड़ाम से गिर गई। इस दौरान वहां पास में ही रखे कांच के कटोरे से अदाकारा को काफी चोट लग गई है।कांच लगने से करिश्मा तन्ना का गला, कंधा और पैर भी घायल हो गया है। जिसके बाद डॉक्टर ने करिश्मा तन्ना को कंप्लीट बेडरेस्ट दे दिया है। लेकिन अब कुछ दिन वो योग क्रियाएं नहीं कर पाएंगी। वैसे, करिश्मा तन्ना के अलावा और भी कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जो लॉकडाउन के चलते घर पर ही योग के जरिए ही खुद को फिट रख रही हैं |

आपकी जानकारी के लिए बता  दें की कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हुई थी कि करिश्मा तन्ना ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 10 की विजेता बनी हैं। इस खबर के साथ-साथ करिश्मा तन्ना की एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई थी जो ये दावा कर रही थी कि अदाकारा करिश्मा तन्ना ही विनर हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये बात सुनकर करिश्मा तन्ना के फैंस जरुर खुश हो गए थे। करिश्मा तन्ना खतरों का खिलाड़ी 10 के उन कंटेस्टेंट्स में से एक है जो रोहित शेट्टी के दिए हर टास्क को बखूबी पूरा करती हैं। कई बार खुद रोहित शेट्टी भी करिश्मा तन्ना की तारीफों के पुल बांध चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

'रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP

टीवी की इन अभिनेत्रियों की बेटियां मां से भी ज्यादा है सुन्दर

टीवी की इन अदाकाराओं ने हिजाब पहनकर मांगी दुआएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -