तेजस्वी प्रकाश ने शेयर यह शानदार वीडियो
तेजस्वी प्रकाश ने शेयर यह शानदार वीडियो
Share:

टीवी की जानी मानी अदाकारा तेजस्वी प्रकाश इन दिनों रोहित शेट्टी के खतरनाक रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के दसवें सीजन में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपनी क्यूट अदाओं और रोहित शेट्टी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक के चलते तेजस्वी प्रकाश ने इस शो में चार चांद लगा दिया है और अब उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। वहीं  कुछ घंटे पहले ही खुद तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। वहीं तेजस्वी ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी है कि वह जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। वहीं इस जानकारी के साथ-साथ ही तेजस्वी प्रकाश ने ये भी बताया है कि वह अपने करियर में पहली दफा किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने वाली हैं| 

तेजस्वी प्रकाश  ने कुछ देर पहले ही इस म्यूजिक वीडियो के टीजर को शेयर किया है।इसके साथ ही  इस टीजर में तेजस्वी प्रकाश बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने कैप्शन में लिखा है कि, 'अपने पहले म्यूजिक वीडियो को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं। इंतजार....1 मई को रिलीज होने वाला है। वहीं जल्द ही टीवी की ये क्यूट एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की अपकमिंग मराठी फिल्म में भी नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म का नाम 'स्कूल, कॉलेज अनी लाइफ' है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरु होने वाली है।बीते कई हफ्तों से तेजस्वी प्रकाश का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 10' के ही कंटेस्टेंट शिविन नारंग से जोड़ा रहा था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की हाल ही में इस मामले में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और शिविन नारंग को अपना दोस्त बताया है। तेजस्वी प्रकाश ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मुझे नहीं पता है कि लोगों को हमारे बीच ऐसा क्या दिखा है।वहीं  हां, वो मेरा अच्छा दोस्त है, लेकिन सिर्फ इतना ही..। हमारे बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही हर कोई मुझसे बस यही पूछ रहा है यहां तक कि मेरे दोस्त भी अब मुझसे पूछते है कि क्या मैं वाकई में उसे डेट कर रही हूं। मैं उसे डेट नहीं कर रही हूं।' तेजस्वी प्रकाश हमेशा से ही अपनी चीजों को लेकर काफी क्लियर रही हैं और यही बात उनके फैंस को काफी पसंद आती है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash) on

केजरीवाल के दवा-दारू के बयान पर उर्वशी ने बनाया वीडियो

महाभारत के आखिरी दिन गले लगकर रोने लगी थी स्टारकास्ट

बॉलीवुड हीरोइन के साथ रोमांस कर चुके है टीवी के राम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -