जानिए कब से शुरू हो रहा है खरमास, नहीं होंगे कोई मांगलिक कार्य
जानिए कब से शुरू हो रहा है खरमास, नहीं होंगे कोई मांगलिक कार्य
Share:

खरमास को हिंदू धर्म में बड़ा ही महत्वपूर्ण बताया जाता है। जी दरअसल खरमास एक ऐसा मॉस है जिसे मलमास के नाम से भी पुकारा जाता है। आप सभी को बता दें को खरमास एक महीने का होता है और आध्यात्मिक कार्यों को करने के लिए खरमास को सबसे उत्तम माना जाता है। कहते हैं इसी मास में धार्मिक कार्यों को करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। जी दरअसल खरमास भगवान विष्णु का खास मास माना जाता है इस महीने में उनका पूजन लाभदेह होता है।

पंचांग को माने तो खरमास 14 मार्च 2021 से शुरू होगा और 14 अप्रैल 2021 तक रहने वाला है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि खरमास में कोई मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। अगर कोई भी मांगलिक कार्य करना हो तो आप 14 अप्रैल के बाद ही शुरू कर सकते हैं। इस वजह से इस साल विवाह के मुहूर्त अप्रैल में बन रहे हैं और इस समय शुक्र अस्त चल रहे हैं। इसी वजह से 24 अप्रैल से विवाह शुरू होंगे। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र को माने तो, सूर्य इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं।

इसके बाद 14 मार्च 2021 रविवार को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आप जानते ही होंगे मीन राशि गुरू की राशि मानी जाती है और सूर्य मीन राशि से निकल कर 14 अप्रैल मेष राशि में आ जाएंगे। ऐसा जैसे ही होगा, यानी सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे खरमास समाप्त हो जाएगा।

मोनालिसा की इन तस्वीरों ने एक बार फिर लुटा फैंस का दिल, कातिल अदाओं से बनाया दीवाना

लखनऊ में एक आर्मी अफसर की गला रेतकर हत्या, केंट क्षेत्र मिला रक्तरंजित शव

‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर नेहा ने तोड़ा अपना वादा, रोईं फूट-फूटकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -