बड़वाह: नर्मदा नदी में पलटी नाव, 11 लोग थे सवार
बड़वाह: नर्मदा नदी में पलटी नाव, 11 लोग थे सवार
Share:

बड़वाह: नावघाट खेड़ी पर नर्मदा में आज यानी शुक्रवार को नाव पलट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उस नाव के डूबने से उसमें सवार कई लोगों की जान मुश्किल में पड़ गई है। नाव में सवार सभी लोग महू के रहने वाले थे और वह सभी बड़वाह रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। जैसे ही उन्हें समय मिला सभी घूमने के लिए आज यानी शुक्रवार को नर्मदा चले गए लेकिन उन्हें क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

वहां नाव में घूमते हुए अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नर्मदा में ही पलट गई। नाव के पलटने से उसमें सवार लोग डूबने लगे। जैसे ही वहां का दृश्य घाट पर मौजूद नाविकों और गोताखोरो ने देखा तो उन्होंने उसी दौरान मौके पर पहुंचकर 7 लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है अब सभी को उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय बड़वाह में ले जाया जा चुका है।

अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि नाव में और कितने लोग सवार थे। गोताखोर एवं नागरिक अब भी वहां पर अन्य लोगों की तलाश में लगे हुए है। खबर है कि मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है और उनका कहना है कि नाव में 11 लोग सवार थे। उन लोगों मे से 3 लोग तारानगर बड़वाह के थे।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अटलांता से आमद डायलो को बढ़ाया आगे

जानिए क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस

आज लॉन्च होगा Redmi Note 9T 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -