मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ खाप पंचायत ने खोला मोर्चा, जानिए पूरा मामला
मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ खाप पंचायत ने खोला मोर्चा, जानिए पूरा मामला
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के मंत्री एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की दिक्कतें कम होती दिखाई नहीं दे रहीं है। यौन उत्पीड़न के मामले में घिरे संदीप सिंह के विरुद्ध ट्रेड यूनियनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया तो वहीं अब खाप ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सर्व खाप पंचायत ने संदीप सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है।

सर्व खाप पंचायत का एक डेलिगेशन हरियाणा सरकार के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात करेगा। खबर के अनुसार, सर्व खाप पंचायत का डेलिगेशन आज दोपहर 12 बजे हरियाणा के डीजीपी प्रवीर रंजन से मुलाकात कर उनके सामने अपनी मांग रखेगा। कहा जा रहा है कि डीजीपी से मुलाकात करने के लिए सर्व खाप पंचायत का जो डेलिगेशन जा रहा है, उसमें यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाने वाली जूनियर महिला कोच के पिता भी सम्मिलित हैं। जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था। सर्व खाप पंचायत की मांग है कि संदीप सिंह से मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

सर्व खाप पंचायत का कहना है कि संदीप सिंह के मंत्री पद पर रहते हुए जांच प्रभावित हो सकती है। निष्पक्ष जांच के लिए संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए जिससे जांच प्रभावित न हो। सर्व खाप पंचायत ने संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने के साथ ही जांच में तेजी लानवे एवं शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने की भी मांग की है। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार में मंत्री संदीप सिंह के पास खेल विभाग का कार्यभार था। एक जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था। महिला का आरोप था कि संदीप सिंह ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। वही इस मामले में महिला ने संदीप सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले ने तूल पकड़ा तब संदीप सिंह ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री खट्टर से मुलाकात कर खेल मंत्रालय का कार्यभार उन्हें सौंप दिया था। हालांकि, हरियाणा सरकार ने संदीप सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया। संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिन पहले ही लगभग एक दर्जन ट्रेड यूनियनों के लोग पंचकूला में सड़क पर उतर आए तथा सरकार पर अपने मंत्री को बचाने का इल्जाम लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

'सर्जिकल स्ट्राइक' पर बयान देना दिग्विजय को पड़ा भारी, कांग्रेस के बाद पूर्व सेना प्रमुख ने बोला हमला

दिग्विजय ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तो भड़क उठे सिंधिया, ओसामा-जाकिर का जिक्र कर बताया देशद्रोही

आधी रात 2 बजे CM हिमंता बिस्वा सरमा ने की शाहरुख खान से बात, खुद बताई कॉल की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -