खाप पंचायत का फरमान, भाई के प्रेम विवाह करने पर बहन का बलात्कार
खाप पंचायत का फरमान, भाई के प्रेम विवाह करने पर बहन का बलात्कार
Share:

बागपत : हाल ही में एक खाप पंचायत की ओर से एक अनोखा फरमान सुनाया गया है। जिसमें भाई की हरकतों के लिए दलित महिला और इसकी बहन का ही बलात्कार कर दिया गया। इसके बाद इन दोनों को अशोभनीय स्थिति में गांव में घूमाया गया। मामले में यह बात सामने आई है कि दोनों ही लड़कियों का भाई गांव के जाट समुदाय की महिला के साथ भाग निकला था। जिसके पश्चात् बागपत जिले में पंचायत द्वारा 30 जुलाई को आयोजित की गई बैठक में भागीदारी की गई। इस लड़की द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।

याचिका के माध्यम से यह बात कही गई कि पीडि़ता का भाई और दूसरे समुदाय की लड़की बीते 3 वर्ष से एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसी वर्ष जनवरी में लड़की की इच्छा के बगैर उसका विवाह जाट समुदाय के लड़के के साथ हुआ। विवाह के एक माह बाद लड़की ससुराल छोड़कर चली गई और पीडि़त के भाई के साथ भाग निकली। इस दौरान आरोप लगाया गया कि लड़की का परिवार और उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा उसे लगातार परेशान किया गया। बाद में भागने वाले प्रेमी युगल ने आत्मसमर्पण कर दिया। लड़की प्रेग्नेंट हो गई उसे उसके परिवार के पास भेज दिया गया। तो जाली ड्रग मामले में लड़के को भी जेल भेज दिया। 

उल्लेखनीय है कि दोनों युगलों के विवाह करने के बाद जाट समुदाय की ओर से खाप पंचायत आमंत्रित की गई। खाप पंचायत में पीडि़ता और उसकी बहन से बलात्कार किया गया इस दौरान उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई। पीडि़ता को गांव-गांव घुमाया गया। मामला केवल इतने पर ही नहीं सिमटा पीडि़ता के भाई ने जाट समुदाय की लड़की के साथ दोस्ती की और दोनों भाग निकले। इस तरह की घटना के बाद परिवार फिर नहीं लौटा। मिली जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय में पिटीशन दायर करने वाली लड़की ने आरोप लगाया कि उसके भाई के विरूद्ध नारकोटिक्स का फर्जी प्रकरण दर्ज कर दिया गया। जाट समुदाय के परिवार ने दबाव बना दिया। मामले में यह भी कहा गया कि परिवार भाई को छुड़वाने के लिए दस्तावेज नहीं ला सका। इस बीच मीना का परिवार दिल्ली आ गया। तो दूसरी ओर गांव में स्थित घर में भी लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -